लाइव न्यूज़ :

Nagaland Election Results 2023: एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को नगालैंड विधानसभा चुनाव में बहुमत, 37 सीट पर कब्जा, कांग्रेस का खाता नहीं खुला, जानें अन्य दल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 17:28 IST

Nagaland Election Results 2023: आयोग ने कहा कि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने 23 सीट जीती हैं और 2 पर बढ़त है। घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 सीट जीती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।नगालैंड विधानसभा में 4 सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की।

Nagaland Election Results 2023: नगालैंड में फिर से सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने वापसी की है। 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। हालांकि 59 सीट पर ही चुनाव हुआ था। बहुमत के लिए 31 सीट की जरूरत थी। कांग्रेस का बहुत ही बुरा हाल रहा। 

कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने 23 सीट जीती हैं और 2 पर बढ़त है। घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 सीट जीती हैं। एनडीपीपी और भाजपा ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था।

एनडीपीपी ने 40 सीट पर और भाजपा ने 20 सीट पर प्रत्याशी उतारे थे। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को एक सीट पर बढ़त है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2 और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पार्टी आरपीआई ने नगालैण्ड विधानसभा चुनाव में चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए दो सीटों पर जीत हासिल की।

नगालैंड विधानसभा में 4 सीट पर निर्दलीय ने कब्जा किया। एनपीएफ ने दो सीट पर जीत हासिल की। शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने 7 सीट पर जीत दर्ज की। एनपीपी ने 5 सीट पर जीत दर्ज की। लालू यादव की राजद का खाता नहीं खुला है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसआरजेडीजेडीयूचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल