लाइव न्यूज़ :

Nagaland civil body polls 2024: 24 नगर निकाय सीट पर मतगणना जारी, 523 उम्मीदवार पर फैसला जल्द, जानें लाइव अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 12:48 IST

Nagaland civil body polls 2024: नगर निकाय के सभी नौ वार्ड में इसके उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनगर निकाय चुनाव के तहत 26 जून को मतदान हुआ था। चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ कराया गया।आदिवासी संगठनों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। 

Nagaland civil body polls 2024: नगालैंड में दो दशक बाद हुए नगर निकाय चुनावों के तहत मतगणना शनिवार को जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि 24 नगर निकायों के लिए मतगणना जारी है। इन स्थानीय निकायों में तीन नगरपालिका और 21 नगर परिषद शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि एनडीपीपी (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी)ने कोहिमा में चेईफोबोजोऊ नगर परिषद में जीत दर्ज की है। इस नगर निकाय के सभी नौ वार्ड में इसके उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए हैं।

नगर निकाय चुनाव के तहत 26 जून को मतदान हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार नगर निकाय चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ कराया गया। इससे पहले, यह चुनाव 2004 में हुआ था। कुल 11 राजनीतिक दलों के 523 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। नगर निकायों में 64 अन्य उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए हैं।

यह चुनाव लड़ने वाली पार्टियों में एनडीपीपी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), राइजिंग पीपुल्स पार्टी, आरपीआई (आठवले), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल हैं। नगालैंड में कुल 39 नगर परिषद हैं, लेकिन राज्य के पूर्वी हिस्से के छह जिलों में 14 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव नहीं कराया जा सका क्योंकि वहां आदिवासी संगठनों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। 

टॅग्स :नागालैंडचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो