लाइव न्यूज़ :

नड्डा उत्तराखंड पहुंचे

By भाषा | Updated: August 20, 2021 14:44 IST

Open in App

उत्तराखंड में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर राज्य पहुंचे।यहां के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद नड्डा का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत किया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद हवाई अड्डे से हरिद्वार में एक होटल तक जाने के रास्ते में भानियावाला, छिददरवाला, नेपाली फार्म और रायवाला आदि जगहों में दोनों तरफ पार्टी कार्यकर्ता नड्डा के स्वागत के लिए खड़े थे। हरिद्वार में नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। इसके अलावा, अपने दो दिवसीय दौरे में नड्डा की पार्टी विधायकों, धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों तथा विभिन्न मोर्चों के प्रमुखों के साथ भी करीब आधा दर्जन बैठकें प्रस्तावित हैं । नड्डा सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे और साधु—संतों से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी रणनीति पर चर्चा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इस बार भाजपा के सामने मुख्य चुनौती 2017 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन को दोहराने की होगी ​जब उसे 70 में से 57 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण