लाइव न्यूज़ :

N. Chandrababu Naidu Oath Ceremony: टीडीपी चीफ के साथ ये मंत्री भी लेंगे शपथ, समारोह में गणमान्य लोग पहुंचे

By आकाश चौरसिया | Updated: June 12, 2024 11:24 IST

N. Chandrababu Naidu Oath Ceremony: TDP चीफ आज 11:27 पर राज्य के मुखिया के तौर पर पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह समारोह शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे के सामने मेधा आईटी पार्क के पास आयोजित है।

Open in App
ठळक मुद्देएन. चंद्रबाबू नायडू आज राज्य के मुखिया के तौर पर शपथ लेंगे उनके साथ ये नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में गणमान्य अतिथि पहुंचे चुके हैं

N. Chandrababu Naidu Oath Ceremony: तेलुगू देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू आज 11:27 पर राज्य के मुखिया के तौर पर पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह समारोह शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:27 बजे विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे के सामने मेधा आईटी पार्क के पास आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और चिरिंजीवी भी पहुंचे। 

चंद्रबाबू नायडू के अलावा इस समारोह में जनसेना प्रमुख पवन कल्याण और एन मनोहर, चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश, टीडीपी राज्य प्रमुख अत्चन्नायडु और भाजपा नेता वाई. सत्या कुमार भी शपथ लेने जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश विधानसभा में कुल 175 विधायकों की जगह है, जिसमें कुल 26 कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं और इसके साथ राज्य के मुखिया भी शपथ लेंगे।

गर्वनर से मंगलवार को मिले टीडीपी चीफशपथ ग्रहण समारोह से पहले एन. चंद्रबाबू नायडू राज्य के गर्वनर एस अब्दुल नजीर से मिलने राजभवन विजयवाड़ा पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया। उनके साथ जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण और भाजपा राज्य अध्यक्ष दग्गुबती दग्गुबाती पुरंदेश्वरी भी मौजूद थे। 

समारोह में भाग लेने वाले उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्तियों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और अन्य शामिल हैं।

साल 2014 में चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के दो हिस्से होने पर पहली बार राज्य के मुखिया बने थे। फिर साल 2019 में वो चुनाव हारे, तो उनकी जगह वाईएसआरसीपी के जगन मोहन रेड्डी चुनाव जीतने में कामयाब हुए। इस साल के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 175 सीटों में से 164 सीट जीती थी। यही नहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने 25 में से 21 लोकसभा सीट जीत कर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

कौन-कौन अभी तक समारोह में पहुंचाचंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में अभी तक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अमित शाह, अनुप्रिया पटेल, रामदास अठावले, चिराग पासवान, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पूर्व उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी मौजूद हैं। 

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूअमित शाहजेपी नड्डाआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष