लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में सुनाई दी धमाके जैसी रहस्यमयी आवाज

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो जुलाई बेंगलुरु (शहरी) जिले के दक्षिणी भागों, रामनगर जिले और पड़ोस में स्थित तमिलनाडु के होसुर जिले में शुक्रवार को किसी धमाके के समान रहस्यमयी आवाज सुनाई दी जिससे लोग सहम गए। जयनगर, अनेकल, बिदादी, कनकपुरा, पद्मनाभनगर, केन्गेरी, राजराजेश्वरी नगर और होसुर में अपराह्न साढ़े बारह बजे के आसपास तेज आवाज सुनाई दी।

बेंगलुरु में कुमारस्वामी लेआउट के, वी ज्योति ने पीटीआई-भाषा से कहा, “मैं घर में था जब मैंने आवाज सुनी जो इतनी तेज थी कि हमारे खिड़की दरवाजे हिलने लगे।” बिदादी के जय प्रकाश को भी इसी प्रकार का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा, “आवाज तीन से चार सेकेंड तक सुनाई दी। आवाज कहां से आ रही है, यह जानने के लिए मैं बाहर निकला लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसकी जांच होनी चाहिए।”

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन निगरानी केंद्र की ओर से एक बयान में कहा गया कि भूकंपीय वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया लेकिन भूकंप का कोई संकेत नहीं मिला। भारतीय वायु सेना ने भी किसी प्रकार की उड़ान गतिविधि से इनकार किया है जिससे ऐसी आवाज आये।

पिछले साल ऐसी आवाज सुनाई दी थी तब भारतीय वायु सेना ने विमान से निकलने वाले ‘सोनिक बूम’ को इसका जिम्मेदार बताया था लेकिन इस साल ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए