लाइव न्यूज़ :

जबतक लक्षद्वीप के लोगों को इंसाफ नहीं मिल जाता, मेरा संघर्ष जारी रहेगा : आयशा सुल्ताना

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 जून लक्षद्वीप में राजद्रोह के मामले से जूझ रहीं फिल्मकार आयशा सुल्ताना ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अबतक देश के विरूद्ध कुछ नहीं किया है तथा तबतक अपना संघर्ष जारी रखेंगी जबतक द्वीपवासियों को इंसाफ नहीं मिल जाता।

वह द्वीप समूह के लिए रवाना होने से पहले कोच्चि हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्हें इस मामले के सिलसिले में रविवर को पूछताछ के लिए कवारत्ती पुलिस के सामने पेश होना है।

सुल्ताना ने कहा कि उनके वकील भी उनके साथ जा रहे हैं और वह पुलिस के साथ सहयोग करेंगी । उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि मुझे इंसाफ मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मेरे शब्दों की गलत व्याख्या की गयी और मैं पहले ही अपने हाल के फेसबुक पोस्ट में हर चीज का उल्लेख कर चुकी हूं।’’

टेलीविजन पर परिचर्चा के दौरान उनके द्वारा विवादास्पद शब्द ‘जैविक हथियार’ के इस्तेमाल किये जाने के बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा कि ये सारे विवाद उसी खास शब्द को लेकर है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने देश के विरूद्ध कुछ नहीं किया है। मैंने जो एक शब्द बोला, ये सारे विवाद उसी के कारण पैदा हुए। इसलिए यह साबित करना मेरी जिम्मेदारी है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। मैं तबतक संघर्ष करूंगी जबतक मेरी भूमि और लोगों को इंसाफ मिल नहीं जाता।’’

सुल्ताना को राहत प्रदान करते हुए केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उन्हें एक सप्ताह के लिए अंतरिम अग्रिम जमानत दी, पर उनके अग्रिम जमानत आवेदन पर आदेश सुरक्षित रख लिया।

उच्च न्यायालय ने सुल्ताना को राजद्रोह के मामले में पूछताछ के वास्ते 20 जून को पेश होने के लिए कवारत्ती पुलिस द्वारा जारी किये गये नोटिस का अनुपालन करने का निर्देश दिया था।

फिल्मकार पर आरोप है कि सात जून को एक मलयालम खबरिया चैनल पर बहस के दौरान उन्होंने कहा था कि केंद्र ने लक्षद्वीप के लोगों के विरूद्ध ‘जैविक हथियार’ का इस्तेमाल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए