लाइव न्यूज़ :

'मेरे पिता ने आडवाणी का रथ रोका था तो मैं मोदी का रथ रोकूंगा', तेजस्वी यादव ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2023 19:51 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने आडवाणी जी का रथ रोका था। नीतीश जी के नेतृत्व में हम मोदी जी का रथ रोकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रहीबिहार के डिप्टी सीएम ने राजधानी पटना में गुरुवार को बुनकर अंसारी सम्मेलन को संबोधित कियाआरजेडी नेता ने कहा, हमलोग एक हो गए तो मोदी हो या कोई और टिकने नहीं देंगे

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राजधानी पटना में गुरुवार को बुनकर अंसारी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता ने आडवाणी जी का रथ रोका था और वो मोदी जी का रथ रोकेंगे। उन्होंने कहा कि हम बुनकर अंसारी समाज के साथ खड़े हैं। जो हमारे पिता ने काम किया उस काम को हम आगे बढ़ाएंगे। बुनकरो के हित में सरकार काम करेगी। देश में एक तानाशाह बैठा है जो हुकुम देता है उसको निभाया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही। मेक इन इण्डिया, सबको घर देंगे, किसानों के साथ कई वादे हुए एक भी वादे पूरे नहीं हुए। हम मुद्दे की बात करते हैं ये हिन्दू मुस्लमान की बात करते हैं। ये जहर बोने का काम करते हैं। ये देश किसी के बाप का नहीं। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे कि वोटिंग का अधिकार खत्म कर देंगे। कोई चाह लेगा किसी को भगा दे, ये किसी के बाप में हिम्मत नहीं की महागठबंधन सरकार रहते किसी को भगा दिया जाए। 

तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने आडवाणी जी का रथ रोका था। नीतीश जी के नेतृत्व में हम मोदी जी का रथ रोकेंगे। कर्नाटक में हार रहे थे तो हनुमान जी याद आने लगे। हारने लगे तो नफरत कराने लगे। पीएम इस तरह के बयान दे रहे थे। हम तो पहले ही बोले थे बजरंगबली भाजपा से नाराज हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि यहां भी लोगों ने बिहारशरीफ और सासाराम में दंगा फैलाने का काम किया। समय रहते नीतीश जी ने संभाल लिया। हमलोग कुछ नहीं होने देंगे। हमलोग एक हो गए तो मोदी हो या कोई और टिकने नहीं देंगे। किसी भी बाहर वाले की बातों में आप न आएं। तेजस्वी ने कहा कि ये लोग विकास के बदले सिर्फ नाम बदल रहे हैं। मुगल गार्डन का नाम बदल देना है, बख्तियारपुर का भी नाम बदलने की तैयारी थी। लेकिन नीतीश जी ने रोक लिया। आप साथ रहें, हम आपके लिए हम काम करते रहेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहारनरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर