लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एमवीए उम्मीदवार के रूप में शिवसेना के राजन साल्वी ने किया नामांकन

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2022 20:11 IST

इस पद के लिए साल्वी बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर को चुनौती देंगे। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राहुल नार्वेकर ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पीकर पद के लिए साल्वी बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर को देंगे चुनौती  शिवसेना के बागी विधायकों के लिए व्हिप जारी कर सकता है ठाकरे गुटहालांकि शिंदे गुट ने असली शिवसेना होने का किया है दावा

मुंबई: महा विकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के राजन साल्वी को अपना उम्मीदवार बनाया है। साल्वी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए साल्वी बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर को चुनौती देंगे।  

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राहुल नार्वेकर ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। नार्वेकर मुंबई के कोलाबा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि साल्वी रत्नागिरी जिले के राजापुर क्षेत्र से विधायक हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हालिया अंतर-पार्टी विद्रोह के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले सेना खेमे के साथ वह शिवसेना के कुछ विधायकों में से एक हैं। 

विद्रोह और बाद में एमवीए सरकार के पतन के बाद शिंदे ने भाजपा के समर्थन से इस सप्ताह के शुरू में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह देखते हुए कि शिवसेना अब दो गुटों में विभाजित हो गई है, ऐसे में ठाकरे के शिवसेना गुट के सभी बागी विधायकों को एमवीए उम्मीदवार को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया जा सकता है। क्योंकि उद्धव ठाकरे अभी भी पार्टी प्रमुख हैं।

इसके विपरीत शिंदे गुट ने 'असली शिवसेना' होने का दावा पेश किया है। साथ ही उन्होंने विधायक भरत गोगावाले को अपना सचेतक नियुक्त किया है। विद्रोही गुट के उद्धव ठाकरे गुट से व्हिप जारी करने की भी संभावना है, जो भाजपा उम्मीदवार श्री नार्वेकर को वोट देने के लिए कहेगा।

टॅग्स :शिव सेनाBJPMVA
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए