लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर: तेजस्वी यादव को ढूंढ लाने वाले को मिलेगा 5100 रुपये का नकद इनाम, लगाए गए पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2019 19:32 IST

इस पोस्टर में यह कहा गया है कि ढूंढनेवाले को 5100 रुपये के इनाम दिया जायेगा. तेजस्वी यादव के लापता होने का पोस्टर मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी की ओर से लगाया गया है.

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लापता बताते हुए एक पोस्टर लगाया गया है. लोकसभा चुनाव में राजद का सूपड़ा साफ होने के बाद से तेजस्वी यादव के लपाता होने व एईएस से सैकड़ों बच्चों की मौत होने के बावजूद बयान नहीं दिये जाने को लेकर पोस्टर लगाया गया है. 

इस पोस्टर में यह कहा गया है कि ढूंढनेवाले को 5100 रुपये के इनाम दिया जायेगा. तेजस्वी यादव के लापता होने का पोस्टर मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी की ओर से लगाया गया है.

बताया जाता है कि सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने इससे पहले सीजेएम सूर्यकांत तिवारी की अदालत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को आरोपित करते परिवाद दायर कराया है.

परिवाद दायर करते हुए तमन्ना हाशमी ने आरोप लगाया है कि 16 जून से अब तक आरोपितों की लापरवाही से बच्चों की मौत हुई है. आरोपितों ने बीमारी को लेकर कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया. यह बीमारी मुजफ्फरपुर जिले के आसपास के जिलों में कई वर्षों से फैली है. लेकिन आरोपितों ने इस जानलेवा बीमारी पर अबतक किसी भी प्रकार का शोध नहीं कराया. बच्चों की इस तरह हो रही मौत से मैं सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण काफी मर्माहत हूं.

न्यायालय ने मामले के ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि निर्धारित की है.

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारमुजफ्फरपुरचमकी बुखारनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल