लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर रेपकांड: बेहद शर्मनाक नीतीश सरकार का रवैया, सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, 24 घंटे में दुरुस्त करे FIR नहीं तो...

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2018 12:06 IST

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिहार के 110 में से 17 शेल्टर होमकेस में रेप की घटनाएं हुई हैं। क्या सरकार की नजर में वो देश के बच्चे नहीं है?' हालांकि इसके बाद बिहार सरकार ने कहा है कि वह जल्द ही अपनी गलतियों में सुधार कर कार्रवाई करेंगे। 

Open in App

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बिहार की नीतीश कुमार सरकार को फिर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई बुधवार(28 नवम्बर) तक टाल दी है। कोर्ट ने बिहार सरकार को निर्देश दिए हैं कि 24 घंटे के भीतर वह एफआईआर में बदलाव करे। 

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में 24 घंटे के अंदर रेप की धारा 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज न करने पर बिहार सरकार को जमकर सुनाया है। इस मामले की सुनवाई के लिए  बिहार के मुख्य सचिव सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। 

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुख्य सचिव को बोला, यह बड़े शर्म की बात है कि बिहार में बच्चों के साथ गलत हुआ है लेकिन ये कहते हैं कि कुछ नहीं हुआ है। 

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को चेतवानी दी है कि अगर जांच में हमने पाया कि पाक्सो एक्ट और आईपीसी 377 के धारा के अंदर एफआईआर दर्ज ना होकर कार्रवाई नहीं हुई होगी तो हम सरकार के लिए जांच करेंगे। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिहार की सरकार क्या कर रही है? जब हमने पहले ही कह दिया था कि इस मसले को हम प्रथामिकता से ले रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल किए,  एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की? जांच कैसे कर रहे हैं? देरी से एफआईआर दर्ज करने का मतलब क्या रह जाता है? क्या सीबीआई की ओर से दिए जा रहे फॉलोअप को बिहार सरकार अमल में ला रही है?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिहार के 110 में से 17 शेल्टर होमकेस में रेप की घटनाएं हुई हैं। क्या सरकार की नजर में वो देश के बच्चे नहीं है?' हालांकि इसके बाद बिहार सरकार ने कहा है कि वह जल्द ही अपनी गलतियों में सुधार कर कार्रवाई करेंगे। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील