लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांडः मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके परिजनों पर ED का कसता जा रहा शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2018 20:08 IST

प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार झा ने मुजफ्फरपुर डीटीओ को पत्र लिखकर उन गाड़ियों के ब्यौरा समेत सभी कागजात मांगे हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने जिला परिवहन विभाग से बालिका गृह कांड के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर की गाडियों का ब्यौरा मांगा है.

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिकागृह यौन उत्पीड़न कांड में ब्रजेश ठाकुर और उसके परिजनों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. इस कांड के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का शिकंजा कसता जा रहा है. अब इस मामले में ईडी ने ब्रजेश ठाकुर और उसके सगे सम्बन्धियों एवं एनजीओ की जितनी भी गाड़ियां उसके पास थी सभी का ब्योरा मांगा है. 

प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार झा ने मुजफ्फरपुर डीटीओ को पत्र लिखकर उन गाड़ियों के ब्यौरा समेत सभी कागजात मांगे हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने जिला परिवहन विभाग से बालिका गृह कांड के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर की गाडियों का ब्यौरा मांगा है. इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार झा ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. 

डीटीओ नाजिर अहमद ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर ईडी को दी जाएगी. ईडी के पत्र के अनुसार, ब्रजेश व उसके परिजनों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच हो रही है. कुछ गाड़ियां ब्रजेश ठाकुर और पत्नी आशा देवी के नाम से भी हैं. इसकी जांच की जा रही है. दोनों के नाम से रजिस्टर्ड गाडियों का पूरा ब्योरा मांगा गया है. गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के साथ डीटीओ कार्यालय में जमा दस्तावेज मांगे गए हैं. 

ईडी के सहायक निदेशक ने ब्रजेश के बेटे राहुल आनंद व बेटी निकिता आनंद के नाम पर खरीदी गई गाड़ियों का भी ब्योरा प्रमाण पत्र के साथ मांगा है. यहां बता दें कि 24 और 26 दिसंबर को ईडी ब्रजेश के बेटे और पत्नी से पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संपत्ति को लेकर पूछताछ कर चुकी है.

डीटीओ नजीर अहमद ने बताया कि ऐसी 35 गाड़ियों का ब्यौरा मांगा गया है. इनमें पांच गाड़ियां सही हैं, लेकिन शेष 30 गाड़ियों का पता नहीं चल रहा है. डीटीओ ने बताया कि इनमें से अधिकतर गाडियां गुम या डिसमेंटल कर दी गई हैं, ताकि उनका कोई पता नहीं चले. पर परिवहन विभाग के दस्तावेजों में वे गाड़ियां अस्तित्व में हैं. 

मुजफ्फरपुर डीटीओ ने प्रवर्तन निदेशालय को ब्यौरा भेजने के लिए तैयारी कर ली है. बता दें कि हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने स्पेशल पास्को कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी. 21 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई थी. ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रहने वाली 34 बच्चियों से रेप के मामले में मुख्य आरोपी है. इससे पहले पुलिस ने ब्रजेश ठाकुर समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. सीबीआई 28 जुलाई से बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड की जांच कर रही है.

 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहारप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए