लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur Bihar Lok Sabha Elections: जानिए मतदान की तारीख, कब आएगा परिणाम, कौन हैं आपके उम्मीदवार

By धीरज मिश्रा | Updated: April 24, 2024 17:45 IST

Muzaffarpur Bihar Lok Sabha Elections: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर पहले फेज के दौरान चार सीटों पर मतदान हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होना है2019 लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर में 61.17% मतदान हुआ थाकांग्रेस के अजय निषाद और बीजेपी के राज भूषण चौधरी के बीच कड़ी टक्कर

Muzaffarpur Bihar Lok Sabha Elections: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर पहले फेज के दौरान चार सीटों पर मतदान हो चुका है। चारों सीटों पर हुए मतदान के बाद एनडीए-इंडिया गठबंधन के नेता सीट जीतने के दावे कर रहे हैं। हालांकि, अभी 36 सीटों पर मतदान बाकी छह फेज में होना है।

चलिए आपको बिहार की मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं कि इस सीट पर मतदान कब होगा, किस पार्टी से यहां कौन उम्मीदवार है और परिणाम कब आएगा। भारतीय चुनाव आयोग के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, मुजफ्फरपुर में पांचवें फेज के दौरान 20 मई को मतदान होना है और 4 जून को परिणाम आएंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर में 61.17% मतदान हुआ था। 

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से यह हैं उम्मीदवार

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अजय निषाद उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा के राज भूषण चौधरी को टिकट दिया है। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनके स्थान पर राज भूषण चौधरी को चुना गया।

अजय निषाद और राज भूषण चौधरी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर के एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक-दूसरे का सामना किया था, लेकिन उस समय निषाद भाजपा के लिए लड़ रहे थे जबकि चौधरी वीआईपी के साथ थे। राज भूषण चौधरी को केवल 2,56,890 वोट मिले, जबिक अजय निषाद को 6,66,878 वोट मिले।

मुजफ्फरपुर में वोटरों की संख्या

मुजफ्फरपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 13,39,949 है, जिनमें से 6,22,714 महिलाएं और 7,17,235 पुरुष हैं। मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा की सीट बिहार सहित यहां के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। चर्चा यह हो रही है कि क्या अजय निषाद अपनी जीत को बरकरार रख पाएंगे।

क्योंकि, इस बार वह बीजेपी नहीं बल्कि, कांग्रेस कि टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अजय निषाद ने कहा है कि उन्होंने मुजफ्फरपुर की जनता के लिए काफी काम किया है। इसलिए जनता उनके काम पर वोट करेगी।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावजेडीयूLok Sabha ElectionsJDUBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम