लाइव न्यूज़ :

सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं: मोदी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इस दीपावली हम सभी एक दिया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डंटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।’’

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में भी देशवासियों से यह अपील की थी। उन्होंने इससे संबंधित अपने संबोधन की एक क्लिपिंग भी साझा की।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस दीपावली उन जाबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो, इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं और भारत-माता की सेवा और सुरक्षा कर रहें हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।’’

मोदी की इस अपील के बाद भाजपा ने भी लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडया पर सैनिकों के सम्मान में दिया जलाते अपनी तस्वीरें साझा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए