लाइव न्यूज़ :

जय श्रीराम के नारों से गूंजी अयोध्या, मुस्लिमों ने राम भक्तों पर बरसाई फूलों की पंखुडि़यां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 26, 2018 06:09 IST

Open in App

में अयोध्या की सड़कों व गलियों में हर ओर रविवार सुबह से ही 'जय श्रीराम' के नारे लग रहे थे. भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ता तलाशने के मकसद से देश प्रदेश के तमाम राम भक्त धार्मिक नगरी में जुटे. विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा भक्तमाल की बगिया में हो रही है. अयोध्या में हर जगह लोग भगवा वस्त्र और साफा पहने दिखे.

भगवानराम के भजन जगह जगह बज रहे थे. और तो और अयोध्या जिला पंचायत के सदस्य बबलू खान कुछ मुसलमान साथियों को लेकर सक्रिय नजर आए जो गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल बना. ये लोग राम भक्तों पर फूलों की पंखुडि़यां बरसा कर उनका स्वागत कर रहे थे. खान ने कहा कि अयोध्या के मुसलमान मंदिर चाहते हैं. भीड़ में उत्साही युवा 'हर घर भगवा छायेगा, राम राज्य फिर आएगा' और 'तेल लगाओ डाबर का, नाम मिटाओ बाबर का' नारे लगा रहे थे. सेल्फी लेने की भी होड़ मची थी.

माहौल में गर्मजोशी थी. सुरक्षाकर्मी मुस्तैद थे क्योंकि चुनौती बड़ी थी. लगातार निगरानी हो रही थी. उन अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है, जिन्हें इस क्षेत्र के चप्पे चप्पे का भलीभांति अंदाजा है. अयोध्या किले में तब्दील अयोध्या किले में तब्दील हो गई है. ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एक अपर पुलिस महानिदेशक, एक पुलिस उप महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दस अपर पुलिस अधीक्षक, 21 पुलिस उपाधीक्षक, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, 42 कंपनी पीएसी, पांच कंपनी आरएएफ, एटीएस कमांडो और ड्रोन तैनात किए गए हैं.

टॅग्स :राम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर