लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों का JDU से हुआ मोहभंग? मटन और चिकेन बिरयानी भी नहीं लुभा पाया मुस्लिम कार्यकर्ताओं को

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2018 20:27 IST

पटना के एसकेएमसीएच में आयोजित जदयू के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन में जो तस्वीर दिखी वह पार्टी के लिए पूरी तरह से निराशाजनक थी। पटना जिला के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन में आधी से अधिक कुर्सियां खाली रह गईं। 

Open in App

बिहार के मुसलमानों का मोह क्या जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भंग होते जा रहा है? यह सवाल इसलिए उठने लगा है क्योंकि आज पटना में आयोजित जदयू के अल्पसंख्यक कार्यकर्त्ता सम्मलेन में मुसलमान कार्यकर्त्ता पहुंचे ही नहीं। जदयू ने अल्पसंख्यक कार्यकर्त्ता सम्मलेन में आनेवाले मुस्लिम कार्यकर्ताओं के मटन और चिकेन बिरयानी की पूरी व्यवस्था की थी। लेकिन, मटन और चिकेन बिरयानी भी मुसलमान कार्यकर्ताओं को रिझाने में विफल रही। 

पटना के एसकेएमसीएच में आयोजित जदयू के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन में जो तस्वीर दिखी वह पार्टी के लिए पूरी तरह से निराशाजनक थी। पटना जिला के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन में आधी से अधिक कुर्सियां खाली रह गईं। 

इस सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और आरसीपी सिंह भी मौजूद थे। सम्मेलन के जरिये जदयू की कोशिश थी कि अल्पसंख्यकों को रिझाया जाए, लेकिन ऐसा नही हो सका। अल्पसंख्यक सम्मेलन में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए लजीज व्यंजन बनाए गए थे। मेनू में मटन बिरयानी और चिकेन बिरयानी की व्यवस्था थी फिर भी कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। 

खानसामों के मुताबिक कार्यकर्ताओं की भूख मिटाने के लिए 6 क्विंटल मटन की व्यवस्था की गई थी। 4000 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, हजार पाच सौ अल्पसंख्यक कार्यकर्त्ता भी नहीं पहुंचे। सम्मलेन की कुर्सियां खाली रह गई। जब कार्यकर्त्ता नहीं पहुंचे तो सम्मलेन में आने वाले लोगों के खाने की व्यवस्था करनेवाले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद गुस्से से लाल हो गए। सभा के दौरान हॉल की खाली कुर्सियां देख मंत्री जी कार्यक्रम के आयोजक पर भड़क गए। 

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद ने कहा कि ये बेहद शर्म की बात है कि इतने बड़े कार्यक्रम में हॉल तक नहीं भर पाया। मंत्री ने कहा कि मंच पर बैठे लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी था इस सम्मेलन तक लोगों को लाना। हालांकि कुर्सियां खाली रहने के बाद भी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का ये दावा था कि बिहार के मुसलमान नीतीश कुमार के ही साथ हैं।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए