लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी की सेहत में सुधार

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:19 IST

Open in App

लखनऊ, 22 मई ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी की सेहत में सुधार हो रहा है और वह कल (शुक्रवार) के मुकाबले बेहतर हैं।

जिलानी कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए हैं।

मेदांता अस्पताल की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा गया, '' आज दिनांक 22 मई को जिलानी का सीटी स्कैन ठीक आया है और उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है। आज उनकी स्थिति कल की तुलना में बेहतर तथा नियंत्रण में है। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के न्यूरो सर्जरी विभाग और कोविड केयर टीम के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।''

बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को हुई प्रारंभिक जांचों और सीटी स्कैन के बाद पता चला कि उनके मस्तिष्क के अगले हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ था। इसके बाद मेदांता लखनऊ की न्यूरो सर्जरी टीम ने सफल ऑपरेशन करके मस्तिष्क में जमे हुए खून को हटाया तथा उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

बृहस्पतिवार को जिलानी को ब्रेन हेमरेज हो गया और उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिलानी के पुत्र नजम जफरयाब ने 'भाषा' को बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे उनके पिता दफ्तर से निकल रहे थे। इसी दौरान, बारिश के कारण फिसलन होने से वह सीढ़ियों से गिर गए और सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया है कि जिलानी को ब्रेन हेमरेज हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए