लाइव न्यूज़ :

कुरान पर उंगली उठाने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर मुस्लिम संगठनों ने उठाये सवाल

By भाषा | Updated: March 17, 2021 13:39 IST

Open in App

लखनऊ, 17 मार्च देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने कुरान शरीफ से 26 आयतें हटाने के आग्रह सम्बन्धी याचिका दायर करने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने बृहस्पतिवार को रिजवी के मसले पर एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें इस मामले पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने वसीम रिजवी के खिलाफ अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा ''आखिर रिजवी को किसका संरक्षण हासिल है?''

उन्होंने ' पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि रिजवी ने कुरान शरीफ पर उंगली उठा कर सारी हदें पार कर दी हैं। सरकार को चाहिए कि देश की आवाम के एक बड़े तबके की भावनाओं का ख्याल रखते हुए रिजवी के खिलाफ फौरन सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

इस बीच, ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि एक पूरे समुदाय के सब्र का इम्तिहान लेने वाली इस घटना को अंजाम देने के बावजूद रिजवी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ से 26 आयतें निकालने की मांग वाली याचिका उच्चतम न्यायालय में दायर कर हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों की भावनाओं पर जबरदस्त चोट की है।

अब्बास ने कहा कि रिजवी के मसले पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बृहस्पतिवार को एक आपात बैठक बुलाई गई है जिसमें इस मामले पर भविष्य की रणनीति को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

इधर, रिजवी द्वारा कुरान शरीफ पर उंगली उठाने वाली याचिका दायर किये जाने के बाद उनके परिवार ने उनसे कोई नाता नहीं होने का एलान कर दिया है।

रिजवी के छोटे भाई जहीर रिजवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं ''वसीम रिजवी से न तो मेरा, न मेरी मां का, न भाई और न ही बहन का कोई ताल्लुक है। कोई भी उनसे सम्बन्ध नहीं रखना चाहता। वह पागल हो गये हैं। उन्हें दीन और इस्लाम से कोई मतलब नहीं है, इसलिये वह इस तरह की बातें बोलते हैं। वह किसी के इशारे पर यह सब बातें कह रहे हैं। कौन उन्हें बहला रहा है, कौन राजनीति कर रहा है, मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता।''

उन्होंने कहा ''वसीम रिजवी ने गुनाह-ए-कबीरा (महापाप) किया है। बहरहाल, कुरान की हिफाजत तो अल्लाह करेगा। उसमें से एक भी नुक्ता, ज़ेर, ज़बर नहीं हटाया जा सकता है। कुरान पर पहले भी हमले होते रहे हैं, मगर अल्लाह ने हर बार उसकी हिफाजत की है।''

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने गत 11 मार्च को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर कहा था कि न्यायालय कुरान की 26 आयतों को हटाने के आदेश दे, क्योंकि उनसे आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है।

रिजवी के इस कदम की पूरे देश में कड़ी निन्दा की गयी थी। लखनऊ समेत अनेक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किये गये थे। आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड, दारुल उलूम देवबंद और शिया पर्सनल ला बोर्ड समेत अनेक मुस्लिम तंजीमों ने रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनके खिलाफ बरेली में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए