लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम डॉक्टर ने संघ के 'पद संचालन यात्रा' में की पुष्पवर्षा, कट्टरपंथियों ने निकाला फतवा, जान से मारने के लिए की 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2022 20:24 IST

यूपी के मुरादाबाद में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने डॉक्टर मोहम्मद निजाम भारती के खिलाफ 2 अप्रैल को मुरादाबाद में आयोजित संघ की 'पद संचालन यात्रा' में परिवार सहित स्वयंसेवकों पर फूलों की वर्षा करने के मामले में फतवा जारी किया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर को जान से मारने के लिए 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद में मुस्लिम डॉक्टर को संघ के कार्यक्रम में शामिल होना भारी पड़ा कट्टरपंथियों ने डॉक्टर के खिलाफ फतरा जारी करके मस्जिद में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया है इसके अलावा कट्टपंथियों ने डॉक्टर को जान से मारने के लिए 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक और ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक मुस्लिम डॉक्टर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने पर कट्टरपंथियों के आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक कट्टरपंथियों ने डॉक्टर मोहम्मद निजाम भारती के खिलाफ 2 अप्रैल को मुरादाबाद में आयोजित संघ की 'पद संचालन यात्रा' में परिवार सहित स्वयंसेवकों पर फूलों की वर्षा करने के मामले में फतवा जारी करते हुए जान से मारने के लिए 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

सूचना के मुताबिक यह फतवा मुराबाद जिले के मैनाथर इलाके के कट्टरपंथी मुसलमानों ने जारी किया है। फतवे में कहा गया है कि चूंकि डॉक्टर निजाम संघ से जुड़े हैं, इसलिए इलाके के सभी मुसलमानों को उनका बहिष्कार करना चाहिए और उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को इलाके की किसी भी मस्जिद में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए।

इसी फतवे में आगे कहा गया है कि जो भी संघ समर्थक डॉक्टर मोहम्मद निजाम भारती की हत्या करेगा, उसे एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि फतवे और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मोहम्मद निजाम भारती ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में केस दर्ज होते ही मुरादाबाद पुलिस हरकत में आयी और तेजी से जांच करते हुए संबंघित शिकायत के मामले में मुख्य आरोपी हाफिज इमरान वारसी को गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में भाजपा के समर्थक होने का दावा करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कानपुर के किदवई नगर में उसके घर पर भगवा पार्टी का झंडा लगाने के लिए उसके मुस्लिम पड़ोसियों ने मारपीट की।

शकील अहमद के मुताबिक कुछ दिन पहले एक बीजेपी विधायक ने आकर उन्हें माला पहनाई, जिसके काण मोहल्ले के कुछ लोग उनसे नाराज हो गए। शकील ने कहा कि मैं बीजेपी का समर्थक हूं इसलिए मोहल्ले के लोग मुझसे नाराज रहते हैं। 

इस संबंध में बात करते हुए बाबू पुरवा के सहायक पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि शकील अहमद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं पिछले साल अगस्त में कानपुर के बर्रा इलाके में एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की गई थी और राम गोपाल चौराहे के पास कच्ची बस्ती इलाके में उससे कथित तौर पर “जय श्री राम” का जाप करने के लिए कहा गया था। 

टॅग्स :मुरादाबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीफ़तवाआरएसएसSangh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील