लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः मुरथल में मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, किया गया सील

By भाषा | Updated: September 4, 2020 07:43 IST

दिल्ली के करीब हरियाणा के मुरथल में दो ढाबों में कुल 75 कोरोना संक्रमित कर्मचारी मिले हैं। इनमें 65 कर्मचारी मशहूर अमरिक-सुखदेव ढाबे के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुरथल में दो ढाबों के 75 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमितदिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर है ये जगह, मशहूर अमरिक-सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

चंडीगढ़:हरियाणा के मुरथल में दो ढाबों के 75 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों ढाबों को सील कर दिया गया है। ये जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि इनमें से 65 कर्मचारी अमरिक-सुखदेव ढाबे के हैं जबकि 10 अन्य संक्रमित कर्मचारी दूसरे ढाबे के हैं। ये दोनों ढाबे सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं और दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर हैं।

उन्होंने ने बताया कि दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिये गए हैं और संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, मुरथल के ढाबे इस हाईवे से गुजरने वाले लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। देश की राजधानी दिल्ली से भी अक्सर लोग इन ढाबों में आते हैं। 

हरियाणा में कोरोना के कुल मामले 70 हजार से अधिक

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले 70 हजार से अधिक हो गए हैं। राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस से 19 और लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 1,881 नये मामले सामने आए। राज्य में मृतकों की संख्या अब 740 पहुंच गई है और मामलों की कुल संख्या 70,099 हो गई है।

राज्य सरकार के अनुसार तीन-तीन लोगों की मौत करनाल और कुरूक्षेत्र, दो-दो लोगों की मौत जींद, यमुनानगर, हिसार, अंबाला और गुड़गांव में और एक-एक व्यक्ति की मौत फरीदाबाद, पंचकुला और सिरसा जिलों में हुई है।

इसके अनुसार नये मामलों में से गुड़गांव में 224, सोनीपत में 190, फरीदाबाद में 150, पानीपत और पंचकुला में 128-128, सिरसा में 115, करनाल में 112, हिसार में 111, कुरूक्षेत्र में 100, रेवाड़ी में 94 और यमुनानगर तथा अंबाला में 92-92 मामले सामने आये है। राज्य में अभी 13,470 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 55,889 लोग स्वस्थ हो गये हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया