लाइव न्यूज़ :

बंदूक के साथ सेल्फी लेना महिला को पड़ा भारी, गोली चलने से हुई मौत, परिवार को साजिश का संदेह, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 24, 2021 08:39 IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक नवविवाहित महिला ने सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को बंदूक से गोली मार ली । हालांकि महिला के पिता ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज करवाया है ।

Open in App
ठळक मुद्देबंदूक से सेल्फी लेने के चक्कर में महिला की गई जान पिता ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया मृतका के ससुर ने कहा कि सेल्फी लेने के दौरान ट्रिगर दबने से हुई मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है । यहां गुरूवार को एक महिला अपने ससुराल में भरी हुई बंदूक के साथ सेल्फी ले रही थी । तभी उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई । हालांकि महिला के पिता ने आशंका जताई है कि उसकी मौत एक साजिश है और इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है । 

मृतका की पहचान 26 वर्षीय राधिका के रूप में हुई है । इसी साल राधिका की शादी राजेश गुप्ता के बेटे आकाश गुप्ता से हुई थी ।  गुप्ता परिवार की अपनी छोटी सी एक आभूषण की दुकान है । गुरुवार को राधिका ने परिवार की 12 बोर की सिंगल बैरल गन के साथ सेल्फी लेने का फैसला किया और वह घर की दूसरी मंजिल के कमरे में सेल्फी लेने लगी।

लोडेड  बंदूक से चली गोली 

राधिका के ससुर के अनुसार, लोडेड बंदूक पकड़े हुए नव विवाहित महिला ने कथित तौर पर गलती से ट्रिगर दबा दिया और शाम करीब 4:00 बजे खुद को गोली मार ली । गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि राधिका को गोली लगी है । टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उसे तुरंत पास  के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

पिता ने हत्या की आशंका जताई

पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए गन और मृतक महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है । शाहाबाद के एसएचओ शिवशंकर सिंह ने  बताया कि हमने महिला की बंदूक के साथ एक तस्वीर  बरामद की है । कहा जाता है कि उसे मारने से पहले कुछ सेकेंड पहले क्लिक किया गया था । हमने शरीर पर केवल एक बंदूक की गोली के निशान देखे है । प्रथम दृष्टया शरीर पर हाथापाई के कोई संकेत नहीं मिले हैं ।

एसएचओ ने आगे कहा कि मृतक महिला के पिता की पहचान राकेश के रूप में हुई है । उन्हें राधिका की मौत में साजिश का संदेह है । एसएचओ ने  बताया कि उसने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है । एक अन्य अधिकारी ने कहा कि महिला की मौत की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को नियुक्त किया जाएगा और कहा कि जरूरत पड़ी घटनाक्रम को फिर से दोहराया जाएगा । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहरदोईउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर