लाइव न्यूज़ :

क्या आप जानते हैं कि प्रेमचन्द को कथासम्राट किस महान बांग्ला लेखक ने कहा था?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2021 14:00 IST

प्रेमचंद के बाद जिन लोगों ने साहित्य को सामाजिक सरोकारों और प्रगतिशील मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने का काम किया, उनमें यशपाल से लेकर मुक्तिबोध तक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमचंद (31 जुलाई 1880 – 8 अक्टूबर 1936) हिन्दी और उर्दू के भारतीय लेखकों में से एक थे।प्रेमचंद को नवाब राय के नाम से भी जाना जाता है। प्रेमचंद ने साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखी।

प्रेमचंद (31 जुलाई 1880 – 8 अक्टूबर 1936) हिन्दी और उर्दू के भारतीय लेखकों में से एक थे। प्रेमचंद को नवाब राय के नाम से भी जाना जाता है। प्रेमचंद ने साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखी। वे एक संवेदनशील लेखक, सचेत नागरिक, कुशल वक्ता तथा सुधी (विद्वान) संपादक थे।

हिन्दी और उर्दू के महानतम लेखकों में शुमार मुंशी प्रेमचंद को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने उपन्यास सम्राट कहकर संबोधित किया था। प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखने वाले प्रेमचंद का लेखन हिन्दी साहित्य की एक ऐसी विरासत है, जो हिन्दी के विकास की यात्रा को संपूर्णता प्रदान करती है। 

प्रेमचंद और भारतीय साहित्य एक दूसरे के पूरक हैं। हिंदी पट्टी में आपको शायद ही कोई ऐसा शख्स मिले, जिसने मुंशी प्रेमचंद की कहानियां नहीं पढ़ी हों। जितने लोगों ने प्रेमचंद की कथाएं और कहानियां उनके जीवन काल में पढ़ी हैं, उससे ज्यादा लोग उन्हें उनके निधन के बाद पढ़ते आए हैं। 

मुंशी प्रेमचंद ने अपने जीवनकाल में 15 उपन्यास, 300 से ज्यादा कहानियां, 3 नाटक, 10 अनुवाद, 7 बाल पुस्तकें और हजारों पन्नों के लेख, संपादकीय, भाषण आदि की रचना की, लेकिन उन्हें वास्तविक पहचान उपन्यासों और कहानियों से ही मिली। हिंदी और उर्दू दोनों पर उनका समान रूप से अधिकार था।

टॅग्स :प्रेमचंदवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज