लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अलवर में नगर पालिका अधिकारी पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 11, 2022 15:11 IST

Open in App

जयपुर, 11 अक्टूबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक टीम ने मंगलवार को अलवर में नगर पालिका अधिकारी को एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसकी वैध लाइसेंस एवं निर्माण स्वीकृति प्राप्त करने के बाद निर्मित किये जा रहे भवन/दुकानों को अवैध बताकर निर्माण नहीं तोड़ने एवं उसके पक्ष में रिपोर्ट देने के एवज में नगर पालिका खेडली का अधिशासी अधिकारी किंग पाल सिंह जाट पांच लाख रुपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने मंगलवार को आरोपी अधिकारी किंग पाल सिंह जाट को शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी तथा पूछताछ जारी है। विभाग आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर