लाइव न्यूज़ :

बिहार में हो रहे नगर निकाय चुनाव राज्य के बड़े नेताओं के लिए दुखदायी साबित हो रहे हैं, रिश्तेदारों की हो रही है हार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2022 16:38 IST

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी समस्तीपुर में मेयर का चुनाव लड़ रहीं थीं और वह चुनाव हार गईं हैं। संध्या हजारी को कड़ी टक्कर देते हुए अनीता राम ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी समस्तीपुर में मेयर का चुनाव हारींबिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी की भाभी यमुना देवी दरभंगा से डिप्टी मेयर का चुनाव हार गईंवहीं महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी को हार का सामना करना पड़ा

पटना: बिहार में हो रहे नगर निकाय चुनाव में बड़े उलटफेर हो रहे हैं। चुनाव के परिणाम राज्य के बड़े नेताओं के लिए दुखदायी साबित हो रहे हैं और कई दिग्गजों के रिश्तेदारों को जनता नकार रही है। बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी की भाभी और विधानसभा उपाध्यक्ष की पत्नी चुनाव हार गई है। जबकि लालू सरकार में मंत्री रहे रामाश्रय सहनी वार्ड पार्षद का चुनाव जीत गए हैं। 

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी समस्तीपुर में मेयर का चुनाव लड़ रहीं थीं और वह चुनाव हार गईं हैं। संध्या हजारी को कड़ी टक्कर देते हुए अनीता राम ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी की भाभी यमुना देवी दरभंगा से डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ रही थी, पर जनता ने उन्हें नकार दिया है और उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी को हार का सामना करना पड़ा है और वह तीसरे स्थान पर रही हैं। 

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणू देवी की बहू भी चुनाव हार गई हैं। वह बेतिया मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही थी। बेतिया नगर निगम के लिए गरिमा देवी का सीधा मुकाबला पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणू देवी की बहू सुरभि घई से था। रेणू देवी का नाम जुड़े होने के कारण सुरभि को जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन बेतिया शहर की जनता ने बता दिया कि चुनाव में किसी बड़े चेहरे को देखने की जगह योग्य और काबिल नेता को अपना जनप्रतिनिधि चुना है। 

उधर, समस्तीपुर से डिप्टी मेयर का चुनाव रामबालक पासवान जीत गए हैं। जबकि सीतामढ़ी से विशाल कुमार ने मेयर पद और आशुतोष कुमार ने डिप्टी मेयर पर जीत दर्ज की है। अब दरभंगा में अंजुम आरा ने मेयर पद पर और नाजिया हसन ने डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज की है। कटिहार में मेयर पद पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल की पत्नी ऊषा देवी अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। वहीं उप मेयर पद के लिए भाजपा नेता रामबालक पासवान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुजय कुमार को पराजित कर दिया है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील