लाइव न्यूज़ :

नगर निगम ने यूसुफ सराय बाजार में सड़क पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:15 IST

Open in App

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने ग्रीन पार्क बहु-मंजिली पार्किंग सुविधा के निकट यूसुफ सराय बाजार में सड़क पर वाहन खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क में 20 रुपये की वृद्धि को अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी । निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद क्षेत्र में न्यूनतम पार्किंग शुल्क 20 रुपये के बजाय प्रति घंटे 40 रुपये होगा।इस संबंध में एसडीएमसी के सदन में बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया । अधिकारियों ने बताया कि इसका लक्ष्य ग्रीन पार्क बहुमंजिली पार्किंग सुविधा में वाहनों की संख्या बढाना तथा बाजार में यातायात का प्रबंधन करना है । एसडीएमसी ने नवंबर 2020 में ग्रीन पार्क में बहुमंजिली पार्किंग सुविधा का निर्माण किया था, जिसमें 136 कारें पार्क करने की व्यवस्था है । लेकिन इस केंद्र का इस्तेमाल इसकी क्षमता के अनुसार नहीं हो रहा है। एसडीएमसी के पास हौज खास, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, मुनीरका, राजौरी गार्डन और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बहुमंजला पार्किंग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

पूजा पाठJanmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सज गए दिल्ली के बाजार, खरीदारी के लिए बेस्ट रहेंगी ये मार्केट; मिलेगा सारा सामान

भारतDelhi: अवैध बांग्लादेशी बच्चों की होगी पहचान, MCD ने स्कूलों को दिया आदेश; जानें वजह

भारतVIDEO: राऊ IAS स्टडी सर्कल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की डूबकर मौत, देखिए कैसे पानी की तेज लहर अचानक बेसमेंट में घुसी

भारतBengaluru blast: रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, दिल्ली में हाई अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई फोर्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?