लाइव न्यूज़ :

मुंबई इमारत आग हादसे में बिल्डर की गिरफ्तारी, 4 की मौत, घायलों की संख्या हुई 21

By भाषा | Updated: August 23, 2018 02:36 IST

दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि धुएं और गर्मी के कारण ऊपरी मंजिलों पर लोग फंस गए और 30 से 35 लोगों को बचाया गया।

Open in App

मुंबई, 23 अगस्त: मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर 22 अगस्त को आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 21 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने देर रात बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया। भोईवाड़ा पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के डेवलपर अब्दुल रज्जाक इस्माइल सुपारीवाला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का एक मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिंदमाता सिनेमा के पास 17 मंजिला क्रिस्टल टावर से करीब तीन दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार इस इमारत के पास अनिवार्य कब्जा प्रमाण-पत्र (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट) नहीं था। लेकिन करीब 58 फ्लैट मालिकों का इसमें कब्जा था।बीएमसी ने एक बयान में कहा कि इमारत के बिल्डर और इसके 58 निवासियों को 2016 में नोटिस जारी किया गया था और सात दिनों के अंदर इमारत खाली करने को कहा गया था। लेकिन इसे अदालत में चुनौती दी गई थी।आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग ने आज एक बार फिर इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया और बिजली तथा पानी की आपूर्ति काटने की सिफारिश की। विभाग ने असुरक्षित इमारत में लोगों को रहने की अनुमति देने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी पुलिस से सिफारिश की है।विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर मिली और करीब तीन घंटे बाद इस पर काबू पा लिया गया अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित मंजिल पर मरम्मत कार्य चल रहा था लेकिन आग लगने के वास्तविक कारण का पता उचित जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि धुएं और गर्मी के कारण ऊपरी मंजिलों पर लोग फंस गए और 30 से 35 लोगों को बचाया गया। बीएमसी ने बयान में कहा कि एक बुजुर्ग महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी और 21 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बबलू शेख (36), शुभदा शेलके (62), अशोक संपत और संजीव नायर के रूप में हुई है।एक दुखी निवासी ने कहा, ‘‘मैंने जीवन भर की अपनी कमाई से इस इमारत में एक फ्लैट खरीदा था। अब कहा जा रहा है कि यह इमारत असुरक्षित है। यह काफी परेशान करने वाली बात है। इसमें हमारी क्या गलती है? मैं अपने बच्चों और परिवार को लेकर कहां जाऊं।’’ 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी