लाइव न्यूज़ :

मुंबई: वीआईपी नंबर देने का वादा करके ठगने वाले तीन लोग धरे गये

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:45 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त मुंबई पुलिस ने जानी मानी दूरसंचार कंपनियों के वीआईपी मोबाइल नंबर देने का वादा करके कथित रूप से लोगों को ठगने के आरोप में यहां बृहस्पतिवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र थाने ने संतोष गुप्ता, प्रेसित नार्वेकर और जेन अहमद खान को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ ये आरोपी व्हाहट्सअप और ई-मेल के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें आश्वासन देते थे कि उन्हें वीआईपी फोन नंबर मिलेंगे। वे उसके बदले में उनसे लाखों रूपये वसूलते थे।’’

उन्होंने बताया कि हाल में एक आरोपी ने एक व्यक्ति से व्हाहट्सअप पर संपर्क किया और उसने उससे कहा कि वह उसे वीआईपी फोन नंबर दिला सता है। अधिकारी के अनुसार वह व्यक्ति ठग के झांसे में आ गया और उसने उसे तीन लाख रूपये दे दिये लेकिन जब उसे नंबर नहीं मिला तब उसने समता नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस के अनुसार इस ठग के घर पर छापे के दौरान देशी पिस्तौल, नौ गोलियां, दस सिमकार्ड , आठ एटीएम कार्ड मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए