लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट पहुंचे आर्यन खान, ड्रग्स केस में 25 दिन तक जेल में रहे थे, जानें क्या है मामला

By आजाद खान | Updated: December 10, 2021 18:15 IST

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में उनके पक्ष और विरोध में कई लोगों ने अभियान चलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक लाख रुपये के निजी मुचलके का भुगतान पर रिहा हुए थे आर्यन खानउन्हें मुंबई के एनसीबी दफ्तर में हर सप्ताह हाजिरी लगाने के लिए कहा गया था।आर्यन ने खुद को निर्दोष बताया था, कहा कि इस मामले में उन्हें फंसाया गया है।

भारत: ड्रग्स केस में अक्टूबर में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ने शुक्रवार को जमानत की शर्तों में संशोधन के लिए फिर से बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट से अपनी जमानत की शर्तों में कुछ छूट दिए जाने की मांग की है। अब इस पर कोर्ट सुनवाई करेगा। पिछले महीने उनको 25 दिन तक जेल में रहने के बाद जमानत दी गई थी। 

मुंबई के तट पर रेव पार्टी में 2 अक्टूबर को हुए थे गिरफ्तार

इसके लिए उन्हें 14 शर्तों को पूरा करने के लिए कहा गया था। जिनमें एक लाख रुपये के निजी मुचलके का भुगतान और मुंबई के एनसीबी दफ्तर में हर सप्ताह हाजिरी लगाना भी शामिल था। उन्हें मुंबई के तट पर रेव पार्टी में 2 अक्टूबर को एनसीबी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि आर्यन खान का कहना था कि वे निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद देशभर में उनके पक्ष और विरोध में कई लोगों ने अभियान चलाया था।

क्या कहा गया था आर्यन खान को 

बता दें कि आर्यन को इन शर्तों को पूरा करने को कहा गया था।1. आरोपी को अपना पासपोर्ट स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करना होगा।2. आरोपी, गवाह को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ करने का कोई प्रयास नहीं करेगा।3. आरोपी सह-अभियुक्त प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत का कोई प्रयास नहीं करेगा।4. आरोपी ग्रेटर मुंबई में एनडीपीएस के स्पेशल जज की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ सकता।5. आरोपी को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एनसीबी मुंबई कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

टॅग्स :भारतआर्यन खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर