लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे पुराने अखबार ‘मुंबई समाचार’ के निदेशक मनचेरजी नुसेरवानजी कामा का निधन

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:46 IST

‘मुंबई समाचार’ ने एक जुलाई को प्रकाशन के 200वें वर्ष में प्रवेश किया था। इस अखबार का प्रकाशन पहली बार 1822 में हुआ था और इसका कार्यालय मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित प्रतिष्ठित लाल इमारत में है।

Open in App
ठळक मुद्देपारसी विद्वान फरदूनजी मुराजबान ने इस अखबार की स्थापना की थी।1933 में दिवालिया होने के बाद यह समाचार पत्र कामा परिवार के हाथों में आ गया। बड़े भाई होर्मसजी वर्तमान में मुंबई समाचार के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में अधिक सक्रिय हैं।

मुंबईः देश के सबसे पुराने अखबार ‘मुंबई समाचार’ के निदेशक मनचेरजी नुसेरवानजी कामा का शनिवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि उम्र के छह दशक को पार कर चुके कामा कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत तक परिवार के प्रकाशन व्यवसाय में सक्रिय थे। बाम्बे पारसी पंचायत (बीपीपी) के पूर्व ट्रस्टी कामा दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर के रहने वाले थे। बीपीपी की स्थापना 1681 में हुयी थी और यह मुंबई में पारसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था है और सबसे पुरानी परमार्थ ट्रस्टों में से एक है।

इतिहास, भाषाओं और भाषा विज्ञान में गहरी रुचि रखने वाले कामा कई चैरिटी के बोर्ड में थे और लोगों के खास कर कमजोरों के शैक्षिक मानकों को बढ़ाने में विशेष रुचि रखते थे और गरीबों के लिए चिकित्सा उपचार प्रदान करने में मदद करते थे। उनके बड़े भाई होर्मसजी वर्तमान में मुंबई समाचार के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में अधिक सक्रिय हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘मुंबई समाचार’ ने एक जुलाई को प्रकाशन के 200वें वर्ष में प्रवेश किया था। इस अखबार का प्रकाशन पहली बार 1822 में हुआ था और इसका कार्यालय मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित प्रतिष्ठित लाल इमारत में है। पारसी विद्वान फरदूनजी मुराजबान ने इस अखबार की स्थापना की थी और कई हाथों से गुजरा और 1933 में दिवालिया होने के बाद यह समाचार पत्र कामा परिवार के हाथों में आ गया। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप