लाइव न्यूज़ :

हाथ में जूते लेकर संबित पात्रा पहुंचे बीजेपी दफ्तर, ट्विटर पर लोगों ने ली चुटकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 10, 2018 17:25 IST

Mumbai Rains: बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव हो गया है, जिसके शिकार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और महाराष्ट्र में पार्टी प्रवक्ता केशव उपाध्याय हो गए।

Open in App

मुंबई, 10 जुलाईः देश की माया नगरी कही जाने वाली मुंबई इस समय बारिश के चलते बेहाल है और इसने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस बारिश से मुंबई को फिलहाल राहत मिलते दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। 

इधर, बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव हो गया है, जिसके शिकार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और महाराष्ट्र में पार्टी प्रवक्ता केशव उपाध्याय हो गए। दरअसल, मुंबई के दादर-ईस्ट में स्थित बीजेपी दफ्तर वाली रोड पर जलभराव हो गया। इस दौरान संबित और केशव को पार्टी दफ्तर जाने के लिए घुटने तक जमा पानी से होकर पैदल गुजरना पड़ा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संबित पात्रा ने सड़क पर जलभराव की वजह से अपने जूते हाथ में लिए और पानी में घुसकर पार्टी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ केशव उपाध्याय भी मौजूद थे।  

संबित पात्रा की हाथ में जूते लिए हुए फोटो सामने आने के बाद ट्विटर यूजर्स ने चुटकी ली है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वह जियो इंस्टीट्यूट का आईडी कार्ड है, जिसे संबित पात्रा ने ट्राउजर पर टांग रखा है।'आदित्य रितूराज के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'संबित पात्रा का मशहूर डायलॉग...बैठ जाइए...बैठ जाइए...यहां सही साबित हो रहा है।'एक अन्य ने लिखा, 'संबित पात्रा सब नेहरू की गलती है?'बता दें, मुंबई में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश चलते सड़कों और रेलवे ट्रेक पर पानी भरने से यातायात सेवा भी प्रभावित हो रही है। वहीं, इसकी वजह से करीब 90 ट्रेन रद्द कर दी गईं हैं। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वसई में जलभराव के कारण करीब 300 लोग अपने घरों में फंस गए। कुर्ला, सायन और दादर में बहुत अधिक जलभराव हुआ है। 

अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल रेलवे में रेलगाड़ियां चल रही हैं और कोई भी सेवा रद्द नहीं की गई है। बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के प्रवक्ता ने बताया कि बसें देरी से चल रही हैं, लेकिन कोई भी सेवा रद्द या निलंबित नहीं की गई है। 

मौसम विभाग ने मुंबई में बुधवार तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कोलाबा वेधशाला में बीते 24 घंटे में 170.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग, मुंबई के उप महानिदेशक केएस होसालिकर ने बताया है कि इस मौसम में 24 घंटे में हुई यह सर्वाधिक बारिश है। इसी दौरान उपनगर सांताक्रूज में 122 मिमी बारिश हुई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबई बारिश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोनोरेल बीच रास्ते में ही रुकी, सवार 17 यात्रियों को निकाला, देखिए वीडियो

भारतIMD Weather Updates: उत्तर भारत में कहर बरपा रहे मेघ, 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट; महाराष्ट्र में येलो अलर्ट

भारतMumbai Rain: महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट, मुंबई में लोकल ट्रेनें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद; फ्लाइटों के लिए चेतावनी जारी

भारतVIDEO: भारी बारिश के बीच बिजली गुल होने से मुंबई मोनोरेल हुई खराब, यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

भारतMaharashtra Floods: नांदेड़ में 8 की मौत, मुंबई में रिकॉर्ड 300 मिमी बारिश, उफान पर मीठी नदी, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos