प्री-मॉनसून का असर, मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव
By भाषा | Updated: June 4, 2018 23:23 IST2018-06-04T23:23:45+5:302018-06-04T23:23:45+5:30
मुंबई अंधेरी में अधिकतम 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि दहीसर में 43, धारावी में 39, वडाला में 35 और बायकुला में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।

प्री-मॉनसून का असर, मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव
मुंबई , 4 जून: शहर के कई भागों में आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली कड़की जिससे कुछ जगहों में जलजमाव हो गया।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष ने एक बयान में कहा कि अंधेरी में अधिकतम 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि दहीसर में 43, धारावी में 39, वडाला में 35 और बायकुला में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।
#Mumbai: Water-logged streets in Malabar Hill area following heavy showers. #Maharashtrapic.twitter.com/lezsPZVkBy
— ANI (@ANI) June 4, 2018
बयान में कहा गया कि 39 जगहों पर पेड़ उखड़ने की खबर भी है तथा धारावी एवं दादर टीटी सर्कल पर ट्रैफिक अवरूद्ध हुआ।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें