लाइव न्यूज़ :

1-7 फरवरी 2026 को होंगे महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति चुनाव?, 7-10 जनवरी को महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग करेगा घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 15:37 IST

264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के पहले चरण के चुनाव दो दिसंबर को हुए थे, जबकि 24 अन्य नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 20 दिसंबर को कराए गए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं।ईवीएम उपलब्धता और चुनावी मशीनरी की स्थिति का आकलन करेगा।पूरी चुनाव प्रक्रिया में हमें लगभग 28 दिन लगेंगे।

मुंबईः महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की ओर से इन चुनावों की तिथियों की घोषणा अगले सप्ताह किए जाने की उम्मीद है। छह जनवरी को एसईसी उन जिलों के अधिकारियों की बैठक करेगा, जहां तीसरे चरण में मतदान होना है। समीक्षा बैठक में आयोग तीसरे चरण के लिए तैयारियों, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की उपलब्धता और चुनावी मशीनरी की स्थिति का आकलन करेगा।

इसके बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले मतदान तिथि पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। एसईसी को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होने की तिथि 10 फरवरी से काफी पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एसईसी के एक अधिकारी ने बताया, “पूरी चुनाव प्रक्रिया में हमें लगभग 28 दिन लगेंगे।

‘इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (ईसीआईएल) से नयी ईवीएम की आपूर्ति 15 जनवरी के बाद शुरू होने की उम्मीद है। नगर निकायों के चुनाव ड्यूटी से कर्मचारियों के मुक्त होते ही उन्हें जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में लगाया जा सकेगा।”

एसईसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा, “35,000 मतदान केंद्रों के लिए हमें कम से कम 70,000 ईवीएम और 1.5 लाख से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जरूरत होगी। चूंकि आठ जनवरी से पहले तीसरे चरण के चुनावों की घोषणा संभव नहीं है, इसलिए जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में कराए जाने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे उच्चतम न्यायालय की 31 जनवरी की समयसीमा का उल्लंघन होगा, लेकिन 21 जनवरी को अगली सुनवाई के दौरान हम अपनी व्यावहारिक कठिनाइयां अदालत के समक्ष रखेंगे।” शीर्ष अदालत ने नवंबर और दिसंबर में दिए आदेशों में एसईसी को निर्देश दिया था कि नगर निकाय, नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव कराए जाएं,

भले ही उनमें 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा पार हो जाए। राज्य में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के पहले चरण के चुनाव दो दिसंबर को हुए थे, जबकि 24 अन्य नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 20 दिसंबर को कराए गए। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रचुनाव आयोगBJPकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाउद्धव ठाकरेराज ठाकरेएकनाथ शिंदेशरद पवारराहुल गांधीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर