लाइव न्यूज़ :

नूपुर शर्मा की बढ़ेंगी मुश्किलें, पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर मुंबई पुलिस भेजेगी समन

By रुस्तम राणा | Updated: June 7, 2022 13:22 IST

मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने बताया कि मुंबई पुलिस जल्द ही नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में समन भेजेगी और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों के संबंध में उनका बयान दर्ज करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनूपुर शर्मा पर कार्रवाई को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने दी जानकारीपैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांगखाड़ी देशों समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है विरोध

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस के शीर्ष पुलिस अधिकारी संजय पांडे ने एएनआई को बताया कि मुंबई पुलिस जल्द ही नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में समन भेजेगी और ज्ञानवापी मुद्दे पर एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों के संबंध में उनका बयान दर्ज करेगी।

उनके विवादास्पद बयान को लेकर बड़े पैमाने पर विवाद बढ़ने के बाद नूपुर शर्मा को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। उनके साथ भाजपा के दिल्ली मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उनके निष्कासन को लेकर पार्टी ने कहा सोशल मीडिया पर उनके विचारों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा है।

कतर, कुवैत, ईरान और सऊदी अरब सहित कई देशों ने पार्टी द्वारा दोनों नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए उनकी टिप्पणी की निंदा की। हालांकि निलंबन के बाद शर्मा ने अपने शब्दों को वापस लेने के लिए कहा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं बिना शर्त अपना बयान वापस लेती हूं। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा इरादा कभी नहीं था।"

वहीं इस मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टियां भी सत्तारूढ़ भाजपा पर हमले कर रही हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है। विपक्षी पार्टी नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने कांग्रेस के हवाले से कहा, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का नाटक करने के बजाय, उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।"

टॅग्स :नूपुर शर्मामुंबई पुलिसपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया