लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने फ्रेंड्स: द रियूनियन’ से प्रेरित होकर जारी किया कोविड-19 संबंधी परामर्श

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:48 IST

Open in App

मुंबई 15 मई मुंबई पुलिस ने अमेरिकी टेलीविजन शो ‘फ्रेंड्स’ के आगामी एपिसोड ‘द रियूनियन’ से प्रेरित होकर कोविड-19 को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया है जिसमें उसने लोगों से इस महामारी के समाप्त होने के बाद ही दोस्तों से मिलने की अपील की है।

मुंबई पुलिस ने एक परामर्श जारी कर लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

लोकप्रिय अमेरिकी कॉमेडी शो का एपिसोड ‘फ्रेंड्स: द रियूनियन’ नाम से इस महीने रिलीज होने वाला है, जिसमें शो के मूल कलाकार दिखाई देंगे।

मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर शो के टीजर का एक स्क्रीनशॉट साझा कर अपने पोस्ट के जरिये कोविड-19 के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने की कोशिश की है और सभी से घरों में ही रहने का आग्रह किया है।

मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘कृपया कोविड-19 महामारी के अंतिम दौर के समाप्त होने के बाद ही अपने दोस्तों से मिलें। तब तक केवल ऑनलाइन मुलाकात करें ।’’

इंस्टाग्राम पर मुंबई पुलिस के इस पोस्ट को सात घंटे के भीतर करीब 57 हजार लोगों ने लाइक किया और हजारों लोगों ने कमेंट भी किया।

इस टेलीविजन शो की शुरुआत सितंबर 1994 में हुई थी और यह पिछले तीन दशकों से लगातार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है।

नए एपिसोड ‘फ्रेंड्स: द रियूनियन’ के साथ जेनिफर एनिस्टन, कर्टनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लेब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड श्विमर समेत सभी छह कलाकार वापसी कर रहे हैं।

एचबीओ मैक्स पर बृहस्पतिवार को इस एपिसोड का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इसको लेकर युवाओं के बीच चर्चाएं हो रही हैं। टीजर में सभी छह दोस्त एक साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बेन विंस्टन द्वारा निर्देशित यह शो 27 मई को प्रसारित होगा।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने पिछले वर्ष भी लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरुक करने के लिए 90 के दशक के नुक्कड़, महाभारत, हमलोग, फौजी और सर्कस जैसे धारावाहिकों का उपयोग किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए