लाइव न्यूज़ :

मोहित कंबोज के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी मामले दर्ज की एफआईआर, लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कंबोज ने कहा, 'पुलिस गलत मामले में फंसा रही है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2022 14:31 IST

मुंबई पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज सहित दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक से धोखाधड़ी के आरोप में मोहित कंबोज के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर बैंक अधिकारी ने मोहित कंबोज समेत 2 अन्य पर लगाया 52 करोड़ रुपये लोन के दुरुपयोग का आरोपमोहित कंबोज ने पुलिस की दर्ज एफआईआर को गलत बताते हुए फंसाने का आरोप लगाया

मुंबई: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व मुंबई प्रमुख मोहित कंबोज के खिलाफ पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज सहित दो अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत केस दर्ज किया है।

मामले में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक नेशनलाइज्ड बैंक के अधिकारी ने मोहित कंबोज के खिलाफ दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने और एक कंपनी के दो निदेशकों ने बैंक से 52 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और उस पैसे का इस्तेमाल उन्हें बैंक लोन के बाताए कारणों से अलग जगह पर खर्च किया।

हालांकि, भाजपा युवा विंग के वरिष्ठ नेता मोहिक काम्बोज ने इस मामले में दावा किया है कि उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई प्राथमिकी फर्जी आरोपों पर आधारित है और मुंबई पुलिस एक झूठे मामले में उन्हें गलत तरीके से फंसाने का प्रयासक कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फर्जी केस के आदार पर उनकी आवाज को नहीं दबाया जा सकता और वो उद्धव सरकार के खिलाफ लगातार अपनी आदाव बुलंद करते रहेंगे।

इतना ही नहीं मोहित कंबोज ने इस मामले में मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए दावा किया कि मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पाण्डेय ने उन्हें फंसाने के लिए  "मनगढ़ंत प्राथमिकी" दर्ज की है।

उसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सोचना गलत था कि वह किसी के डराने से भयभीत हो सकते हैं या उनके खिलाफ झूठे मामले में केस दर्ज करके पुलिस उनकी आवाज को दबा सकती है। जिस विवाद में मुझे बिना वजह फंसाया जा रहा है, उसे बहुत पहले ही सुलझा लिया गया था और मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में वो पुख्ता सबूतों के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

मालूम हो कि इससे इससे बीते मार्च में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने उपनगरीय सांताक्रूज में उस इमारत को नोटिस जारी किया था, जहां मोहित काम्बोज रहते हैं। बीएमसी का आरोप है कि मोहित कंबोज ने बीएमसी से पास हुए नक्शे के इतर अपने फ्लैट में अवैध निर्माण किया है।

मामले में जांच के लिए बीएमसी की एक टीम ने मोहित कंबोज के फ्लैट का निरीक्षण भी किया था, जिसके बाद मोहित कंबोज ने आरोप लगाया था कि चूंकि बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा है, इसलिए वो बीएमसी के जरिये उन्हें अवैध अतिक्रमण के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुंबईबैंक जालसाजीBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए