लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 13:27 IST

Open in App

मुंबई, 13 अप्रैल मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी कार मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था।

मुंबई पुलिस की विशेष शाखा ने हाल ही में महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को पत्र लिखकर मामले के संबंध में दस्तावेज देने को कहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें हिरन की मौत के संबंध में दर्ज प्राथमिकी की प्रति और उनकी पत्नी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने हिरन की मौत के मामले में वाजे की भूमिका होने का संदेह जताया था।

उन्होंने कहा कि एटीएस ने मुंबई पुलिस को दस्तावेज मुहैया करा दिये हैं।

अधिकारी ने कहा कि विशेष शाखा ने एनआईए से भी ऐसे ही दस्तावेज मांगे थे।

सूत्रों ने कहा कि दस्तावेज प्राप्त करने के बाद विशेष शाखा ने हाल ही में संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत वाजे को सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एटीएस और एनआईए से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर विशेष शाखा वाजे को सेवा से बर्खास्त करने का एक प्रस्ताव सरकार को भेजेगी और फिर उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

अंबानी सुरक्षा चूक मामले की जांच के दौरान एनआईए अपराध खुफिया इकाई में वाजे के साथ काम करने वाले सहायक पुलिस निरीक्षक रियाजुद्दीन काजी और पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे तथा क्रिकटे सटोरिये नरेश गोर को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

काजी को सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

दक्षिण मुंबई में स्थित अंबानी के घर के निकट 25 फरवरी को एक कार मिली थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। पांच मार्च को कार के मालिक हिरन का शव ठाणे में एक नहर से मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर