लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने कोल्हापुर के फार्महाउस पर मेफेड्रोन बनाने के आरोप में वकील को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:37 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के मादक द्रव्य विरोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने बृहस्पतिवार को एक वकील को गिरफ्तार किया, जोकि कथित तौर पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में अपने फार्महाउस में मेफेड्रोन उत्पादन इकाई का संचालन कर रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मेफेड्रोन एक प्रकार का मादक पदार्थ होता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिवक्ता राजकुमार राजहंस को एएनसी के अधिकारियों ने पश्चिमी उपनगर मलाड से सुबह गिरफ्तार किया।

मुंबई से 375 किलोमीटर दूर स्थित कोल्हापुर के चांदगढ़ तालुका में उसके फार्महाउस में पुलिस ने सोमवार को मेफेड्रोन उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया था, जिसके बाद से ही राजहंस फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी वकील सहयोगियों की मदद से अपने फार्महाउस पर मेफेड्रोन का उत्पादन करता था और उसे मुंबई ले जाता था, जहां वह नशीली दवाओं के तस्करों को यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ वितरित करता था।

पुलिस इस सिलसिले में फार्महाउस के केयरटेकर निखिल रामचंद्र लोहार और मुंबई की एक महिला तस्कर क्रिस्टियाना उर्फ आयशा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

फार्महाउस पर छापेमारी के दौरान एएनसी की टीम ने 38.7 किलोग्राम कच्चा माल जब्त किया था, जिसके इस्तेमाल से करीब 19.35 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन बनाया जा सकता है। एएनसी की टीम ने 2.35 करोड़ रुपये मूल्य का 39 लीटर रसायन और अन्य उपकरण भी जब्त किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?