लाइव न्यूज़ :

Mumbai North-West Lok Sabha seat Elections 2024: रवींद्र वायकर के सामने अमोल कीर्तिकर, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से रोचक मुकाबला, जानिए समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2024 12:35 IST

Mumbai North-West Lok Sabha seat Elections 2024:  भाजपा ने मुंबई उत्तर सीट पर गोपाल शेट्टी की जगह पीयूष गोयल, मुंबई उत्तर पूर्व सीट पर मनोज कोटक की जगह मिहिर कोटेचा और मुंबई उत्तर मध्य सीट पर पूनम महाजन की जगह वकील उज्ज्वल निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देMumbai North-West Lok Sabha seat Elections 2024: भाजपा ने इस बार मुंबई में अपने तीनों मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट नहीं दिया है।Mumbai North-West Lok Sabha seat Elections 2024: शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम में जीत हासिल की थी।Mumbai North-West Lok Sabha seat Elections 2024: मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

Mumbai North-West Lok Sabha seat Elections 2024: शिवसेना ने मंगलवार को मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से रवींद्र वायकर को अपना उम्मीदवार बनाया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। मुंबई के जोगेश्वरी से विधायक वायकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने से पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी थे। पार्टी सचिव संजय मोरे ने कहा कि वायकर को शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से मैदान में उतारा है। मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर वायकर का मुकाबला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अमोल कीर्तिकर से होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने मुंबई की कुल छह में से तीन-तीन सीटें जीती थीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार मुंबई में अपने तीनों मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने मुंबई उत्तर सीट पर गोपाल शेट्टी की जगह पीयूष गोयल, मुंबई उत्तर पूर्व सीट पर मनोज कोटक की जगह मिहिर कोटेचा और मुंबई उत्तर मध्य सीट पर पूनम महाजन की जगह वकील उज्ज्वल निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम में जीत हासिल की थी। शिवसेना में साल 2022 में विभाजन होने के बाद मुंबई दक्षिण मध्य के सांसद राहुल शेवाले और मुंबई उत्तर पश्चिम के सांसद गजानन कीर्तिकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में चले गए। शिवसेना ने शेवाले को और शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने अभी तक मुंबई दक्षिण सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। विपक्षी कांग्रेस ने भी अभी तक मुंबई उत्तर सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमुंबईमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४शिव सेनाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारतMaharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला

भारतMaharashtra: सत्तारूढ़ महायुति में दरार की खबरों के बीच, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नगर निगम चुनावों से पहले सहयोगियों को 'गठबंधन धर्म' का संदेश

भारतसिंधुदुर्ग स्थानीय निकाय चुनावः संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं?, भाजपा नेता नितेश राणे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुए पूछे सवाल?

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः 246 नगरपालिका परिषद और 42 नगर पंचायत पर 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना, 1.07 करोड़ मतदाता और 13,355 मतदान केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई