लाइव न्यूज़ :

मुंबई उत्तर मध्य लोक सभा सीट: भाजपा के उज्ज्वल निकम के सामने कांग्रेस के वर्षा गायकवाड़ की चुनौती, जानिए इस क्षेत्र के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2024 13:35 IST

भाजपा ने इस सीट से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों और 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब के मुकदमे समेत देश के चर्चित आतंकी और आपराधिक मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम को प्रत्याशी बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई उत्तर मध्य लोक सभा सीट पर कड़ी लड़ाईभाजपा के उज्ज्वल निकम के सामने कांग्रेस के वर्षा गायकवाड़मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट 'मिनी मुंबई' है

Lok Sabha Elections 2024: अगर मुंबई को 'मिनी इंडिया' कहा जाता है तो मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट 'मिनी मुंबई'  है जहां एक ओर बांद्रा और खार जैसे पॉश इलाकों में फिल्मी सितारे तथा जानी-मानी हस्तियां रहती हैं तो वहीं कुर्ला की गलियों में प्रवासियों और मजदूरों का बसेरा है। यह निर्वाचन क्षेत्र विले पार्ले, चांदीवली, बांद्रा, कलीना और कुर्ला जैसे इलाकों में फैला है। 

इस निर्वाचन क्षेत्र के कई हिस्सों में महंगे मकान और जमीन हैं जबकि कई इलाकों में झोपड़पट्टियां हैं। क्षेत्र की 17.44 लाख की आबादी में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं। भाजपा ने इस सीट से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों और 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब के मुकदमे समेत देश के चर्चित आतंकी और आपराधिक मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम को प्रत्याशी बनाया है। 

निकम कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ पहला चुनाव लड़ रहे हैं। वंचित बहुजन आघाडी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने भी इस सीट से अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा की पूनम महाजन के 'मोदी लहर' के बल पर 2014 में इस सीट से जीत हासिल करने से पहले यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ था। महाजन ने 2019 में भी यहां से जीत हासिल की थी। इस लोकसभा क्षेत्र में छह लाख से अधिक मराठी भाषी, उत्तरी राज्यों के करीब तीन लाख लोग, देश के दक्षिणी हिस्से के एक लाख से अधिक लोग और मूल रूप से गुजरात तथा राजस्थान के करीब 1.9 लाख लोगों के साथ ही तीन लाख से अधिक मुसलमान हैं। 

निकम ने कहा कि राजनीति में आना उनकी दूसरी पारी की शुरुआत है। उन्होंने कहा, "मैं लोगों के बेहतर भविष्य के लिए कानून बनाने पर काम करना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यर्पण कानूनों में बदलाव लाना चाहता हूं कि अधिक से अधिक अपराधियों को मुकदमे का सामना करने के लिए देश वापस लाया जाए।"  

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व देश की प्रगति और विकास के लिए अहम है। कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है। गायकवाड़ ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उनका अनुभव प्रचार अभियान में काम आ रहा है। भाजपा अपने प्रचार अभियान के तौर पर निकम को ऐसा व्यक्ति बता रही है जिन्होंने कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया। वहीं, कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि गायकवाड़ पार्टी के लिए फिर से यह सीट हासिल करने के वास्ते उचित प्रत्याशी हैं। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रमुंबईBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?