लाइव न्यूज़ :

मुंबई में लंदन, तोक्यो और न्यूयॉर्क से ज्यादा पेड़ हैं, कार शेड के लिए काटना जरूरीः प्रवीण परदेशी

By भाषा | Updated: September 10, 2019 14:11 IST

पेड़ को लेकर पर्यावरणविद् चिंतित रहते हैं। इस बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका में इस बात पर बहस हो रही है कि 2600 पेड़ काट कर कार शेड बना देना चाहिए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रमुख प्रवीण परदेशी ने कहा कि मुंबई में न्यूयॉर्क, लंदन और तोक्यो से ज्यादा पेड़ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि इस प्लॉट को खरीदने और इसके विकास की लागत काफी ज्यादा आएगी।टाउन हॉल में मुंबई मेट्रो रेल निगम के निदेशक अश्विनी भिडे और पर्यावरण कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रमुख प्रवीण परदेशी ने मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए आरे कॉलोनी में 2,600 से अधिक पेड़ काटने के नगर निकाय के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि मुंबई में न्यूयॉर्क, लंदन और तोक्यो से ज्यादा पेड़ हैं।

यहां एसएनडीटी विश्वविद्यालय के टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में परदेशी ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं की इस सलाह को खारिज किया कि कार शेड को उपनगरीय इलाके कंजूरमार्ग में स्थानांतरित कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस प्लॉट को खरीदने और इसके विकास की लागत काफी ज्यादा आएगी। टाउन हॉल में मुंबई मेट्रो रेल निगम के निदेशक अश्विनी भिडे और पर्यावरण कार्यकर्ता भी मौजूद थे। परदेशी ने कहा कि अगर शेड को कंजूरमार्ग ले जाया जाएगा तो भूमि के विकास के लिए 750 करोड़ रुपये और भूमि खरीदने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

कार शेड के लिए पेड़ काटने की योजना का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में लंदन, तोक्यो और न्यूयॉर्क से ज्यादा पेड़ हैं। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रमुंबईशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर