लाइव न्यूज़ :

मुंबई : कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के नाम पर वसूली करने के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 16, 2021 10:31 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई पुलिस ने अंधेरी में एक कारखाने के मालिक से कोविड-19 संबंधित नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर पैसों की वसूली करने की कोशिश कर रहे चार ‘स्वच्छता सुनिश्चित करने वाले मार्शलों’ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ काम करते हैं जिसे मुंबई महानगरपालिका ने उन लोगों से जुर्माना लेने के लिए नियुक्त किया है जो सार्वजनिक स्थलों पर थूकते हैं और साफ-सफाई के अन्य नियमों का पालन नहीं करते हैं।

शिकायतकर्ता के मुताबिक इनमें से एक मार्शल अजित सिंह, 21 अप्रैल को उसके पास आया था और उस पर यह आरोप लगाते हुए एक लाख रुपये मांगे थे कि कारखाने में कोविड-19 संबंधित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

कारखाने के मालिक ने उसे 20,000 रुपये दिए। हालांकि, शुक्रवार को चार अन्य फिर से उसके पास आए और यही आरोप लगाते हुए पैसे मांगे।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कारखाने के मालिक ने एमआईडीसी अंधेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 384 (वसूली) के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बताया कि मुख्य आरोपी अजित सिंह इस मामले में वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए