लाइव न्यूज़ :

Mumbai: राजनीतिक करियर की नई शुरुआत, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा-बीजेपी में शामिल हो रहा हूं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2024 12:15 IST

Mumbai:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा जा सकता है।अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा देने का कदम उठाया है। महाराष्ट्र के रचनात्मक विकास के लिए काम करेंगे।

मुंबई: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि आज यह मेरे राजनीतिक करियर की नई शुरुआत है। मैं आज उनके कार्यालय में औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि हम महाराष्ट्र के रचनात्मक विकास के लिए काम करेंगे। चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मेरे जीवन के एक नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री एस बी चव्हाण के बेटे अशोक चव्हाण (65) ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस छोड़ना उनका स्वतंत्र फैसला है।

उन्होंने अपने इस फैसले का कोई विशेष कारण नहीं बताया। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं। वह 2014-19 के दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भी थे। उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा देने का कदम उठाया है। 65 वर्षीय नेता को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा जा सकता है। चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, “आगे-आगे देखो होता है क्या।”

अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया कि 10 से 15 विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं। चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का फैसला उनका निजी फैसला है और वह एक या दो दिन में अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक भाजपा में शामिल होने का कोई फैसला नहीं किया है।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। भोकर सीट से विधायक चव्हाण कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी थे। वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद भी थे।

कांग्रेस की तिवसा विधायक और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर भी भाजपा के संपर्क में हैं। चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, “मतदाता उन लोगों को सबक सिखाएंगे जिन्होंने उन्हें छोड़ दिया।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि वह उस मजबूरी से अनजान थे जिसके कारण अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ी। चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले दिल्ली पहुंचे। 

टॅग्स :Ashok Chavanराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसCongressदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो