लाइव न्यूज़ :

मुंबई की इस फुटबॉलर को पीएम मोदी ने 2017 में किया था सम्मानित, अब परिवार संग फुटपाथ पर रहने को मजबूर

By एएनआई | Updated: December 28, 2019 11:37 IST

मैरी नायडू 16 साल की थीं, जब उन्हें नई दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा केंद्र के मिशन 11 मिलियन प्रोग्राम के तहत सम्मानित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में रहने वाली 18 साल की फुटबॉलर को 2017 में पीएम मोदी ने किया था सम्मानितमैरी का सपना एक दिन फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2017 सम्मानित की जा चुकी मुंबई की 18 साल की फुटबॉलर मैरी नायडू अब बिना घर-बार के फुटपाथ पर तकलीफदेह जिंदगी गुजारने को मजबूर है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मैरी नायडू 16 साल की थीं, जब उन्हें नई दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा केंद्र के मिशन 11 मिलियन प्रोग्राम के तहत सम्मानित किया गया था। फुटबॉलर ने बताया कि वह 2010 तक पक्के मकान में रह रहीं थीं लेकिन उनका घर ध्वस्त अब कर दिया गया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उनके परिवार को एक छोटी सी झोंपड़ी में रहने के लिए मजबूर किया।

मैरी नायडू ने बताया, 'मोदी जी से मिलने के बाद, हर किसी ने कहा कि वे हमारी मदद करेंगे, लेकिन सालों बीत गए, हमारी किसी ने मदद नहीं की। हमें एक घर की आवश्यकता है। मुझे अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ेगी।' 

मैरी का सपना एक दिन भारत का फुटबॉल में प्रतिनिधित्व करने का है। वह अपने माता-पिता और दो छोटी बहनों के साथ फुटपाथ पर गरीबी की जिंदगी काट रही हैं। उनकी सभी चीजें फुटपाथ पर बनी अस्थायी झोपड़ी के अंदर पड़ी हैं। इसे इनके पिता ने बनाया था। मैरी के पिता प्रकाश नायडू बीएमसी में अस्थायी सफाई कर्मी हैं। वहीं, उनकी मां बबिता नायडू गृहिणी हैं। 

मैरी के पिता बताते हैं उनके परिवार को एक घर की जरूरत है और उनके बच्चो को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। मैरी को दिल्ली में सम्मानित किए जान के बाद, उनके स्कूल ने उन्हें 25,000 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया था। उन्हें स्थानीय कोरपोरेटर और विधायक की तरफ से आर्थिक सहायता मिली थी। 

मैरी आशा करती हैं उनके पास रहने के लिए एक स्थायी घर होगा और एक दिन उन्हें भारतीय टीम का फुटबॉल में प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुंबईफुटबॉलबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील