लाइव न्यूज़ :

मुंबई आग: फ्लैट में फंसे एक परिवार को बचाने पहुंचे सुरक्षा कर्मी की गिरकर मौत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 01:01 IST

Open in App

मुंबई, 22 अक्टूबर मध्य मुंबई में 'वन अविघ्ना पार्क' इमारत की 19वीं मंजिल पर शुक्रवार दोपहर जब आग लग गई, तो सुरक्षा गार्ड अरुण तिवारी (30) उन लोगों में शामिल थे, जो एक फ्लैट के अंदर फंसे एक परिवार की मदद करने के लिए दौड़ पड़े थे। उन्होंने एक महिला और दो बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन तिवारी अंदर फंसे रह गए।

इस घटना की एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि इमारत की 19वीं मंजिल पर फ्लैट की बालकनी की रेलिंग को पकड़े बेबस दिख रहे तिवारी देखते ही देखते इमारत से नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद उन्हें नगर-निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

तिवारी के कुछ साथियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि जब आग लगने का अलार्म बजा तब वह इमारत का नियमित चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान इमारत के सुरक्षा कर्मियों को 19वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने का संदेश मिला।

उन्होंने कहा कि तिवारी और अन्य सुरक्षाकर्मी आग बुझाने वाले उपकरणों केा लेकर वहां पहुंचे। जिस फ्लैट में आग लगी उसमें एक महिला और दो बच्चे मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन जल्द ही फ्लैट में काला धुआं भर गया, जिससे सांस लेना असंभव हो गया, लिहाजा वे भागकर गलियारे में आ गए।

उन्होंने कहा कि तिवारी अंदर ही फंसे रह गए। आग फ्लैट के दरवाजे तक पहुंच चुकी थी, जिससे शायद वह अपना रास्ता नहीं ढूंढ पाए।

तिवारी के एक साथी ने कहा, ''उन्होंने मेरे मोबाइल पर मुझे कॉल किया। चूंकि दरवाजे से बाहर निकलना असंभव था, लिहाजा मैंने उन्हें तब तक बालकनी के एक कोने में प्रतीक्षा करने के लिये कहा, जब तक दमकल कर्मी उन्हें बचाने नहीं आ जाते।''

तिवारी के एक साथी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निकट एक गांव से संबंध रखने वाले तिवारी बीते आठ साल से वन अविघ्ना पार्क में काम कर रहे थे और इमारत में हर कोई उन्हें एक भले इंसान के रूप में जानता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए