लाइव न्यूज़ :

मुंबई: वर्ली के साधना इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी भीषण आग से 12 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 29, 2018 23:01 IST

Open in App

मुंबई में आग लगने का सिलसिला जारी है। वर्ली के साधना इंडस्ट्रियल एस्टेट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अभी तक 12 लोग घायल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह आग शनिवार को तकरीबन शाम 4:30 बजे लगी। एएनआई एजेंसी के मुताबिक मौके पर कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आग साधना इंडस्ट्रियल एस्टेट के ग्राउंड फ्लोर पर दवाईयों और केमिल्स की स्टाक में लगी है। जिसमें 12 कर्मचारी घायल हो गए हैं। 

हालांकि मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद है और प्रशासन व स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय इलाके तिलक नगर में स्थित 16 मंजिला भवन में आग लगी थी। मुंबई दमकल विभाग राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा, दमकल विभाग को शाम सात बजकर इक्यावन मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत हमारा अग्निशमन दस्ता और एम्बुलेंस मौके पर रवाना हो गए।उन्होंने बताया कि तिलक नगर में गणेश गार्डन के पास संग्राम सोसायटी (जी+16) के 10वें फ्लोर पर आग लगी है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने फ्लोर से छह लोगों को बाहर निकाला और उन्हें पड़ोस के राजवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय निकाय द्वारा संचालित अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :भीषण आगमुंबईअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?