लाइव न्यूज़ :

Video: मुंबई रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 4, 2018 10:24 IST

स्‍थानीय लोगों के अनुसार इमारत में फंसे लोग बचाओ-बचाओ ‌चिल्लाते रहे। लोगों के सामने ही वह आग से झुलस गए।

Open in App

मुंबई में कमला मिल, पब हादसा में लगी आग अब ठीक से बुझ भी नहीं पाई थी कि एक दूसरी इमारत में आग लग गई। इसमें अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है और सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई के मरोल इलाके में रिहायशी इमारत मैमून मंजिल में गुरुवार देर रात आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन इसमें झुलसने से चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग से झुलसे लोगों को मुंबई के कुपर और मुकुंद अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक आग रात करीब डेढ़ बजे लगी। आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। आग सबसे पहले इमारत की तीसरी मंजिल में लगी थी। लेकिन देखते ही देखते आग भड़क उठी। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि अंदर फंसे लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

स्‍थानीय लोगों का आरोप है कि अगर फायर बिग्रेड समय पर आती लोगों की जान बच जाती। दुर्घटना में कापसी (70 साल), तसनीम कापसी (45 साल ), सकीना कापसी (15 साल ), और मोइज कापसी (8 साल ) की जान चली गई।

पिछले हफ्ते ही मुंबई के कमला मिल्स, पब हादसे में भयानक आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी। इसमें करीब 55 लोग घायल हो गए थे घटना के बाद बीएमसी ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की थी।

टॅग्स :मुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील