लाइव न्यूज़ :

सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 25 साल तक के लोगों को लगे कोरोना वैक्सीन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2021 14:21 IST

राज्य सरकार को छह जिलों -- मुंबई, पुणे, ठाणे नासिक, औरंगाबाद और नागपुर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण तीन सप्ताह के भीतर पूरा करने में सक्षम करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र को टीके की 1.5 करोड़ अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध कराई जाएं।टीकाकरण तीन सप्ताह के भीतर पूरा करने में सक्षम करेगा जहां कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामले आ रहे हैं।25 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने की पात्रता दी जानी चाहिए।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि 25 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की इजाज़त दी जाए।

मोदी को लिखी चिट्ठी में ठाकरे ने यह भी मांग की कि महाराष्ट्र को टीके की 1.5 करोड़ अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध कराई जाएं जो राज्य सरकार को छह जिलों -- मुंबई, पुणे, ठाणे नासिक, औरंगाबाद और नागपुर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण तीन सप्ताह के भीतर पूरा करने में सक्षम करेगा जहां कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामले आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ठाकरे ने प्रधानमंत्री को वायरस के संक्रमण की संचरण श्रृंखला को तोड़ने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया। ठाकरे ने लिखा है कि युवा पीढ़ी वायरस से संक्रमित हो रही है और इसके प्रसार को रोकने के लिए 25 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने की पात्रता दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि युवाओं को अपनी जीविका के लिए सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करनी पड़ती है। सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ठाकरे के पहले के सुझाव को स्वीकार किया है जो 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने की इजाजत देने से संबंधित है।

उसने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी रूप से महामारी से निपट रही है और टीकाकरण अभियान का विस्तार कर रही है। तीन अप्रैल को 4.6 लाख लोगों को महाराष्ट्र में टीका लगाया गया। राज्य में अबतक 76.86 लाख लोग टीके की खुराक ले चुके हैं। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?