लाइव न्यूज़ :

मां की डांट से नाराज होकर मुम्बई से भागा बच्चा, पुलिस ने तिरुवनंतपुरम से किया बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 13:49 IST

उसके पिता एक निजी कम्पनी में काम करते हैं, जिन्हें उनके बेटे के घर से अकेले जाने की जानकारी नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि बच्चा जब मां से उसके कार्यस्थल पर उनसे मिला तो उन्होंने उसे अकेले वकोला आने के लिए फटकार लगाई। डांट से नाराज बच्चे ने वकोला से उपनगरीय कुर्ला की बस पकड़ी। इसके बाद वह कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस गया और वहां से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन पकड़ ली।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे के घर ना आने पर पिता ने वकोला पुलिस को इसकी जानकारी दी। वाकोला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश अवध ने बताया कि बच्चा चार दिसम्बर को उपनगरीय गोरेगांव स्थित अपने घर से लोकल ट्रेन में सवार होकर वकोला गया था।

महाराष्ट्र में मां की डांट से नाराज होकर करीब एक सप्ताह पहले घर से भागे 13 वर्षीय बच्चे को केरल से बरामद कर उसके माता-पिता से मिलवाया गया। वाकोला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश अवध ने बताया कि बच्चा चार दिसम्बर को उपनगरीय गोरेगांव स्थित अपने घर से लोकल ट्रेन में सवार होकर वकोला गया था, जहां उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है।

उसके पिता एक निजी कम्पनी में काम करते हैं, जिन्हें उनके बेटे के घर से अकेले जाने की जानकारी नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि बच्चा जब मां से उसके कार्यस्थल पर उनसे मिला तो उन्होंने उसे अकेले वकोला आने के लिए फटकार लगाई। डांट से नाराज बच्चे ने वकोला से उपनगरीय कुर्ला की बस पकड़ी। इसके बाद वह कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस गया और वहां से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन पकड़ ली।

इस बीच, बच्चे के घर ना आने पर पिता ने वकोला पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर को बच्चे की मां को एक अज्ञात नंबर से ‘मिस कॉल’ आई और उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें (वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश अवध) दी।

इसके बाद उस नंबर पर उन्होंने फोन किया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि वह तिरुवनंतपुरम से बात कर रहा है। अवध ने बताया कि उन्होंने बच्चे का पिता बनकर बात की और उनके वहां पहुंचने तक ‘‘उसके बेटे’’ को सुरक्षित रखने को कहा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मुम्बई पुलिस के अधिकारी तिरुवनंतपुरम पहुंचे और बच्चे को गत शनिवार को अपने माता-पिता से मिलाया। 

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसchild
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए