लाइव न्यूज़ :

प्रतिद्वंद्वी समूह पर रिवॉल्वर तानने के आरोप में मुंबई का बिल्डर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:58 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर उपनगरीय अंधेरी में एक निर्माणाधीन इमारत में संपत्ति विवाद को लेकर रियल एस्टेट में अपने प्रतिद्वंद्वी के सहयोगियों पर रिवॉल्वर तानने के आरोप में शहर के एक बिल्डर को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिल्डर अमरजीत जितेंद्र शुक्ला (35) को बाद में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे जमानत दे दी।

उन्होंने बताया कि बिल्डर पिछले कुछ वर्षों से प्रतिद्वंद्वी के साथ संपत्ति विवाद में उलझा हुआ है।

सोमवार की रात, शुक्ला लोगों के एक समूह के साथ, उस पुनर्विकसित इमारत के निर्माण स्थल पर पहुंच गया जिसका काम प्रतिद्वंद्वी बिल्डर द्वारा किया जा रहा है, और परियोजना के पूरा होने में देरी पर प्रतिद्वंद्वी के सहयोगियों के साथ बहस में उलझ गया। शुक्ला के साथ वे लोग पहुंचे थे जिन्हें इस इमारत में नए अपार्टमेंट देने का वादा किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पुनर्विकास परियोजना के लाभार्थियों को किराए का भुगतान नहीं करने के बारे में भी शिकायत की, जैसा कि पहले वादा किया गया था।

शुक्ला को भी पुनर्विकसित इमारत में दो दुकानें मिलनी हैं।

अधिकारी ने बताया कि बिल्डर और उसके साथ आए अन्य लोगों ने खुद से साइट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया और जब उन्हें रोका गया, तो शुक्ला ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को लहराया और प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों पर तान दी।

समूह के किसी व्यक्ति ने इसकी तस्वीरें खींच ली और शिकायत के साथ ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

पुलिस ने शुक्ला पर भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 506-II के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए