लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने कहा- भाजपा और शिंदे सेना नहीं चाहती कि मराठी पार्टियां एकजुट हों, राज ठाकरे को दूर करने की कोशिश, ठाकरे ‘ब्रांड’ को खत्म करने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2025 10:15 IST

उद्धव ने हिंदी फिल्म ‘प्रहार’ का एक संवाद बोलते हुए ‘‘गद्दारों’’ को चुनौती दी। उद्धव, शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘‘गद्दार’’ कहते हैं, जो तीन वर्ष पहले उन्हें छोड़कर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे59वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए मुंबई में अपनी पार्टियों की रैलियों को संबोधित किया।शिवसेना (उबाठा) की रैली सायन क्षेत्र के षणमुखानंद हॉल में हुई।देश के गृह मंत्री रहते हुए आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। 

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन की संभावना को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व को ‘‘त्यागने’’ पर ठाकरे पर निशाना साधा। उद्धव ने हिंदी फिल्म ‘प्रहार’ का एक संवाद बोलते हुए ‘‘गद्दारों’’ को चुनौती दी। उद्धव, शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘‘गद्दार’’ कहते हैं, जो तीन वर्ष पहले उन्हें छोड़कर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गया था।

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों ने ही 1966 में बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना के 59वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए मुंबई में अपनी पार्टियों की रैलियों को संबोधित किया। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का कार्यक्रम वर्ली के एनएससीआई डोम में आयोजित किया गया, जबकि शिवसेना (उबाठा) की रैली सायन क्षेत्र के षणमुखानंद हॉल में हुई।

उन्होंने कहा, “लोग जो चाहते हैं, वही होगा। हम दिखाएंगे कि यह कैसे किया जाता है। भाजपा और शिंदे सेना नहीं चाहती कि मराठी पार्टियां एकजुट हों। अगर आप ठाकरे ‘ब्रांड’ को खत्म करने की कोशिश करेंगे, तो हम भाजपा को खत्म कर देंगे।” फिल्म ‘प्रहार’ के मशहूर संवाद को दोहराते हुए ठाकरे ने कहा, “फिल्म में नाना पाटेकर की तरह, मैं इन गद्दारों के सामने खड़ा हूं।

उनसे कह रहा हूं, आओ, मुझे मार दो।” ठाकरे ने ‘त्रिशूल’ फिल्म का नाम लिए बिना कहा, “लेकिन अगर आप मुझ पर हमला करने की हिम्मत करते हैं, तो अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म की तरह एम्बुलेंस लेकर आएं, क्योंकि आपका भी यही हश्र होगा।” शिंदे ने वर्ली में रैली के दौरान पलटवार करते हुए कहा, “सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करना काफी नहीं है।

आपको कलाइयों में ताकत की जरूरत है।” पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में हिंदी को किसी भी कीमत पर थोपने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनावों की पूर्व संध्या पर मराठी और हिंदी भाषी लोगों के बीच विभाजन पैदा करना चाहती है।

उद्धव ठाकरे ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी मुंबई नगर निकाय पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी। ठाकरे ने दावा किया कि भाजपा के पास अपनी कोई विरासत नहीं है और उसे सरदार वल्लभभाई पटेल की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करनी पड़ी, जिन्होंने देश के गृह मंत्री रहते हुए आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकाराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप