लाइव न्यूज़ :

मुंबई: बीएमसी ने बांद्रा में उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना दफ्तर को किया ध्वस्त, बताया अवैध निर्माण

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 22, 2023 15:49 IST

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना के बांद्रा स्थित 40 साल पुराने शाखा कार्यालय को जमींदोज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी ने उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना के बांद्रा स्थित शाखा कार्यालय पर चलाया बुलडोजर गिराया गया शिवसेना (यूबीटी) का दफ्तर ठाकरे परिवार के निवास मातोश्री से बहुत ज्यादा दूर नहीं हैउद्धव गुट के नेता सचिन अहीर ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई बिना किसी पूर्व नोटिस के है

मुंबई: बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना के बांद्रा स्थित शाखा कार्यालय को जमींदोज कर दिया है। जानकारी के अनुसार गिराया गया यूबीटी का दफ्तर  निर्मल नगर इलाके में है और यह ठाकरे परिवार के निवास मातोश्री से बहुत ज्यादा दूर नहीं है। खबरों के अनुसार इस भवन को लेकर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना गुट और उद्धव ठाकरे के गुट में तीखी रार चल रही थी।

बताया जा रहा है कि बीएमसी ने उद्धव ठाकरे के जिस दफ्तर पर बुलडोजर चलाया है वो 40 साल पुरानी बताई जा रही है। इस संबंध में उद्धव गुट के नेता सचिन अहीर ने कहा कि बीएमसी ने यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व नोटिस के की है। वहीं बीएमसी का कहना है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट का यह दफ्तर अवैध है। इस कारण भवन को गिराया गया है।

मौके पर बीएमसी के अधिकारी और पुलिस के जवान भारी संख्या में मौजूद हैं। वहीं इस कार्रवाई के विरोध में उद्धव गुट के शिवसैनिक भी भारी सख्या में जमा  हैं। बीएमसी के इस एक्शन का विरोध करते हुए शिवसेना यूबीटी के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि बांद्रा में साल 1995 से कई झोपड़ियां भी अधिकृत हैं फिर उन्हें छोड़कर शिवसेना के दफ्तर गिराया जाना एकतरफा कार्रावाई की है। सांसद सावंत ने कहा कि शिंदे गुट बदले की भावना से काम कर रहे हैं।

इस पूरे मामले में सबसे अहम खबर है कि प्रशासन द्वारा गुरुवार को उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के मुख्य दरवाजे पर लगाए गए मेटल डिटेक्टर को हटा दिया है। मुंबई के सियासी गलिय़ारों में बीएमसी की ओर से की गई कार्रवाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच जारी वाकयुद्ध के तौर पर देखा जा रहा है।

मालूम हो कि 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के गुट में एक-दूसरे पर तीखा प्रहार किया था। उद्धव ठाकरे गुट ने 19 जून को "गद्दार दिवस" ​​​​के रूप में मनाने का आह्वान किया था वहीं शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के साथ धोखा देने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :शिव सेनाShiv Sena-BJPउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?